Pakistani Actress Ayesha Omar: पाकिस्तान को लेकर आए दिन अटपटी खबरें सामने आती ही रहती हैं। इसी बीच अब एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बयान सामने आया है। इस बयान में एक्ट्रेस ने पाकिस्तान में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसके बाद हर तरफ हंगामा मच गया है। अब पाक पर ये सनसनीखेज बयान देने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि आयशा उमर (Ayesha Omar) हैं। आयशा पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक कंट्रोवर्शियल नाम हैं। बीते दिनों वो शोएब मलिक (Shoaib Malik) के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बनी हुई थीं।
यह भी पढ़ें: Nazila ने Munawar Faruqui पर लगाए संगीन इल्जाम, Ayesha ही नहीं कई और लड़कियों के साथ रहा कॉमेडियन का रिश्ता
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
अब उन्होंने अपने देश को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर पाकिस्तान को भी मिर्ची लग जाएगी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आयशा उमर ने खुलासा किया कि वो पाकिस्तान में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। आयशा चाहती हैं कि वो सड़क पर खुलेआम चल सकें क्योंकि ये इंसान की एक बेसिक जरूरत है कि वो बाहर चल सके और खुली हवा में सांस ले सके। उन्होंने कहा कि मैं कार में बैठे नहीं रहना चाहती। मैं साइकिल चलाना चाहती हूं और बाइक भी। पाक एक्ट्रेस ने आगे ये भी दावा किया कि आदमी इस बात तो कभी नहीं समझ सकते कि एक पाकिस्तानी लड़की किस तरह बड़ी होती है।
किडनैपिंग और रेप का लगता है डर
आयशा उमर बोलीं, पाकिस्तान में औरतें हमेशा डर के साथ जीती हैं शायद जिनकी बेटियां होंगी वो इस बात को समझ पाएंगे। औरतें हमेशा चिंतित रहती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि न जाने कब वो वक्त आएगा जब मैं अपने देश में आजाद होकर घूम पाऊंगी। बिना किसी डर के कि मुझे कोई किडनैप कर लेगा या बिना रेप होने के डर से और ठगे जाने के खतरे से। आजादी और सुरक्षा बेसिक ह्यूमन नीड्स हैं।’ एक्ट्रेस आगे ये भी बोलीं कि हर देश में जुर्म होता है लेकिन कम से कम लोग सड़कों पर घूम पाते हैं। मगर यहां आप पार्क भी जाते हैं तो 10 लोग आपका पीछा करते हैं और शोषण करते हैं। वो घटिया बातें करेंगे और आपको छूने की कोशिश करेंगे।
कोविड के दौरान सेफ फील करती थीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने इस दौरान ये तक कहा कि बस कोविड ही एक ऐसा वक्त था जब वो सड़क पर टहलने में सुरक्षित महसूस करती थीं। अब एक्ट्रेस का ये बयान चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने जिस तरह पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाएं हैं वो वाकई चिंता का विषय है। जब एक एक्ट्रेस होकर आयशा उमर इस तरह से खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं तो वहां आम लड़कियों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा आप भी लगा सकते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
14 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines