हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

वो भारतीय फिल्म जिसमें 113 मिनट स्क्रीन पर दिखा 1 ही एक्टर, Guinness World Records में है शामिल

Bollywood Movie in Guinness World Records: बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म है जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है क्योंकि फिल्म में एक अभिनेता को छोड़कर और कोई मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
Bollywood Movie Yaadein in Guinness World Records

Bollywood Movie Yaadein in Guinness World Records: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त ने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी थी, जो न सिर्फ भारतीय सिनेमा के इतिहास का हिस्सा बनी, बल्कि उसने पूरी दुनिया में एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। ये फिल्म थी ‘यादें’, जो साल 1964 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है फिल्म 

फिल्म ‘यादें’ को लेकर सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें सुनील दत्त के अलावा कोई भी दूसरा अभिनेता नहीं था। जी हां इस फिल्म में सिर्फ सुनील दत्त ने ही अभिनय किया था, जबकि डायरेक्शन का भी जिम्मा उन्हीं ने उठाया था। ये फिल्म 113 मिनट की थी और ये भारतीय सिनेमा में एक अनोखा एक्सपेरिमेंट था। जहां एक तरफ आजकल की फिल्में कई कलाकारों के साथ होती हैं, वहीं ‘यादें’ ने एक अलग ही कहानी को लेकर दर्शकों के सामने आई।

इस फिल्म का निर्देशन, निर्माण और लेखन तीनों काम खुद सुनील दत्त ने किए थे। फिल्म के गाने वसंत देसाई ने लिखे थे और इसकी कहानी भी काफी अलग थी। इस फिल्म  के जरिए सुनील दत्त ने ये साबित किया कि सिनेमा में क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं होती और एक अकेले अभिनेता द्वारा पूरी फिल्म को खींचने की चुनौती को पूरी तरह से स्वीकार किया जा सकता है।

विज्ञापन

कास्टिंग में था एक ही नाम

‘यादें’ फिल्म में सुनील दत्त के साथ एक दूसरा फेमस नाम जुड़ा था, और वो थी उनकी पत्नी नर्गिस दत्त। हालांकि फिल्म में नर्गिस का किरदार सिर्फ एक छाया के तौर पर था और वो सिर्फ फिल्म के आखिर में ही नजर आईं।

फिल्म की कास्टिंग में एक दिलचस्प पहलू था कि इसमें केवल सुनील दत्त ही थे और फिल्म में उनके अलावा कोई और किरदार नहीं था। यही वजह थी कि ये फिल्म गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई। इस प्रकार ‘यादें’ अकेली ऐसी फिल्म बन गई, जिसमें अकेले अभिनेता ने पूरी फिल्म का भार उठाया। ये रिकॉर्ड आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में अद्वितीय है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की बहू, फिर Rekha को ‘मां’ क्यों बुलाती हैं Aishwarya Rai? कारण जानकर होंगे हैरान!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola