Actor Sahil Uppal Quits Pandya Store: टीवी शो ‘पांड्या स्टोर‘ (Pandya Store) के फैंस को एक बड़ा झटका लगने वाला है। इस शो में नजर आने वाले पॉपुलर एक्टर ने अब अचानक ही एक बड़ा फैसला ले लिया है। एक्टर साहिल उप्पल के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। अब आप उन्हें शो ‘पांड्या स्टोर’ में नहीं देख पाएंगे। दरअसल, अचानक एक्टर ने ये शो बीच में ही छोड़ दिया है। ये खबर खुद उन्होंने मीडिया को दिए अपने एक हालिया इंटरव्यू में कंफर्म की है। ऐसे में अब आपके भी मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर एक्टर ने यूं बीच में चलता शो क्यों छोड़ दिया। क्या उनकी कोई मजबूरी थी या फिर मेकर्स से उनकी अनबन चल रही थीं। अब इन सभी सवालों के जवाब एक्टर ने खुद अपने इंटरव्यू में दिए हैं।
साहिल उप्पल ने शो ‘पांड्या स्टोर’ को क्यों कहा अलविदा?
साहिल उप्पल ने अब रिवील कर दिया है कि उनके इस फैसला के पीछे आखिर क्या कारण है। बता दें, इस शो में आए लीप के बाद साहिल उप्पल की एंट्री हुई थी। उनके किरदार को फैंस बेहद पसंद भी कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने इस शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। पहले एक्टर ने इस शो से जुड़ने की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि इससे पिछले सीजन में शो में कई सारे किरदार थे। लेकिन बावजूद इसके मेकर्स हर संभव कोशिश करते थे कि हर किरदार को एक ही तरह से ट्रीट किया जाए और सभी लोगों को स्टोरी में शामिल रखा जाए। साथ ही सभी एक्टर्स के स्क्रीन स्पेस का भी खास ख्याल रखा जाता था। जो कि पर्दे पर साफ दिखाई देता था। ऐसे में एक्टर ने भी इस शो से यही उम्मीदें राखी थीं।
क्या मेकर्स से बिगड़ा एक्टर का रिश्ता?
जब उन्होंने इस शो में शामिल होने के लिए हामी भरी तो उनकी एक्सपेक्टेशन थी कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही होगा। शुरुआत में तो स्टोरी उनके किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमती रही और उन्हें अच्छा-खासा स्क्रीन टाइम भी मिलता था। लेकिन जैसे ही शो कि स्टोरी आगे बढ़ी तो उनके किरदार को स्क्रीन टाइम मिलना बंद हो गया। ऐसे में पहले तो एक्टर खुद को यही कहकर समझाते रहे कि कोई भी टीवी शो कभी भी बस एक किरादर पर नहीं होता। ऐसे में उन्होंने सब्र रख चुप-चाप इंतजार किया कि मेकर्स दोबारा से उनके किरदार को इम्पोर्टेंस देंगे और उनका रोल फिर हाईलाइट किया जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं।
यह भी पढ़ें: तहलका भाई ने बीच सड़क बांटा कैश, शो ऑफ बन गया मुसीबत
स्क्रीन टाइम से नाखुश थे एक्टर?
लम्बे समय तक इंतज़ार करने के बाद एक्टर को एहसास हुआ कि उनका स्क्रीन टाइम नहीं बढ़ रहा है। इस बात से परेशान होकर आखिरकार उन्होंने इस शो को अलविदा कह ही दिया। हालांकि, एक्टर का दावा है कि उनका मेकर्स के साथ कोई मतभेद नहीं है। प्रोडक्शन हाउस और एक्टर ने आपसी-सहमति से ये फैसला लिया है। इतना ही नहीं साहिल का कहना है कि उन्होंने इस शो में जितना भी वक्त बिताया है वो उनके दिल के बेहद करीब है और वो हमेशा उसे याद रखेंगे। वहीं, फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए उनके क्या इरादे हैं इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि वो आगे जाकर बस लीड रोल्स पर फोकस करना चाहते हैं। लेकिन दूसरी तरफ अब ये सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें अब इस शो में कौन रिप्लेस करेगा।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines