Riteish Deshmukh Genelia D’Souza Expecting Baby: बॉलीवुड के पावर कपल रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) को लेकर एक गुड न्यूज़ सामने आ रही है। ये दोनों इंडस्ट्री की एक ऐसी जोड़ी है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। इनकी क्यूट केमिस्ट्री और बॉन्डिंग पर सभी लोग फिदा है। हर कोई रितेश और जेनेलिया की बस तारीफे करता ही नार आता है। जिस तरह से इन दोनों ने अपने बच्चों को संस्कार दिए है उसके भी सभी लोग कायल हैं। वहीं, अब ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही वो एक और बच्चे की परवरिश करते दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui की एक्स वाइफ की बढ़ी मुसीबतें, दुबई सरकार ने Aaliya Siddiqui को इस चीज के लिए भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट हैं जेनेलिया!
दरअसल, ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं कि जेनेलिया प्रेग्नेंट हैं और ये कपल अपने तीसरे बेबी के इस दुनिया में आने की तैयारी कर रहा है। लेकिन ऐसा क्या हुआ जिसके बाद अचानक जेनेलिया की प्रेगनेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। बता दें, हाल ही में इस कपल को एक इवेंट में देखा गया था। जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इस वीडियो को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि जेनेलिया तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
लोग क्यों लगा रहे कयास?
सामने आए इन वीडियो में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। जहां एक्टर अपनी वाइफ का हाथ थामे उनका ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बैंगनी रंग की मिनी ड्रेस में नजर आईं जेनेलिया को देख लोगों की नजरें उनके बेबी बंप पर टिक गईं। इस ड्रेस में उनका पेट बाहर निकला हुआ साफ नजर आ रहा है। अब उन्हें देखकर फैंस को यही लग रहा है कि कपल अपने तीसरे बेबी का इस दुनिया में स्वागत करने वाला है। एक तरफ जहां एक्ट्रेस के लुक की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार सवाल करते नजर आ रहे हैं कि क्या एक बार फिर रितेश और जेनेलिया के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।
फैंस कर रहे ऐलान का इंतजार
वीडियो में जिस तरह से एक्ट्रेस अपने पेट पर हाथ रखती दिखाई दीं उससे तो लोगों को यही लग रहा है कि जल्द ही एक्ट्रेस इस गुड न्यूज़ की अनाउंसमेंट करेंगी। अब फैंस भी उस पल का इंतजार कर रहे हैं। वैसे बता दें, इस कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2 फरवरी 2012 को शादी रचाई थी। जिसके बाद 25 नवंबर 2014 को इन्होंने अपने पहले बेटे रियान का दुनिया में वेलकम किया और फिर 1 जून 2016 को इनका दूसरा बेटा राहिल पैदा हुआ। अब फैंस को उनके तीसरे बेबी के आने का इंतजार है। हालांकि, अभी तक कपल ने इन रूमर्स पर चुप्पी बनाई हुई है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines