Ravi Teja Father Death: साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपति राजगोपाल राजू का आज 16 जुलाई को निधन हो गया है। इस दुखद खबर के आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर की टीम की तरफ से जानकारी देते हुए बताया है कि राजगोपाल राजू का निधन हैदराबाद स्थित उनके आवास पर हुआ है। वह कुछ वक्त से उम्र संबंधित बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। सुपरस्टार चिरंजीवी ने रवि तेजा के पिता के निधन पर शोक जताते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
सुपरस्टार चिरंजीवी ने जताया दुख
रवि तेजा के पिता भूपति राजगोपाल राजू के निधन पर सुपरस्टार चिरंजीवी ने दुख जताया है। उनके मैनेजर की ओर से की गई पोस्ट को ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘रवि तेजा के पिता राजगोपाल राजू गुरु के निधन की खबर को सुनने के मुझे गहरा दुख हो रहा है। मैं उनसे लास्ट टाइम फिल्म वाल्टेयर वीरय्या के सेट पर मिला था। इस मुश्किल वक्त में, मैं उनकी फैमिली के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’
अंतिम संस्कार पर नहीं आई जानकारी
रवि तेजा ने अभी तक अपने पिता के निधन से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार पर भी कोई अपडेट नहीं आया है। हालांकि एक्टर की टीम की ओर से कंफर्म किया गया है कि भूपति राजगोपाल राजू ने बीते दिन मंगलवार को 90 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है।
यह भी पढ़ें: Ravi Teja Father Death: साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपति राजगोपाल राजू का निधन, हैदराबाद में ली अंतिम सांस
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
रवि तेजा के पिता के निधन की खबर आने के बाद से फैंस भी काफी दुखी हो गए हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि भूपति राजगोपाल राजू पेशे से एक फार्मासिस्ट थे। वह लाइमलाइट से दूर सिंपल लाइफ जीना पसंद करते थे। पिछले काफी वक्त से वह उम्र से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
57 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines