Actor Raaj Kumar Interesting Facts: जानी… हमारी जुबान भी हमारी गोली की तरह है। दुश्मन से सीधी बात करती है। ऐसे तमाम हिट डायलॉग हैं, जो सुपरस्टार राजकुमार की याद दिलाते हैं। पुलिस की नौकरी छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले राजकुमार फिल्मों में तो सुपरस्टार बने। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में की लेकिन उसने जुड़े कुछ किस्से हैं, जो उन्हें इंडस्ट्री में सबसे अलग बनाते थे। आलम ये था कि कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स राजकुमार के सामने आने से भी कतराते थे। इसका एक कारण था कि राजकुमार काफी मुखर स्वभाव के थे। वो कब और किस स्टार की खड़े-खड़े बेइज्जती कर दें इसका अंदाजा लगाना मुश्किल था। चाहे गोविंदा हों या अमिताभ बच्चन या फिर बप्पी लाहिड़ी, राजकुमार अपने जवाब से सभी की बोलती बंद कर देते थे। आइए जानते हैं सुपरस्टार से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
डायलॉग से जीत लेते थे दर्शकों का दिल
एक्टर राजकुमार उम्दा एक्टर होने के साथ-साथ अपनी एक्टिंग से लोगों को कायल कर देते थे। उनके डायलॉग तो कमाल के होते थे। उनका वर्ल्ड वाइड फेमस डायलॉग ‘जानी’ तो आज भी उनका नाम याद करते ही लोगों के दिमाग में गूंजने लगता है। कहते हैं कि एक्टर अपने डायलॉग की तरह ही खुलकर बोलते थे और किसी का भी मजाक उड़ा देते थे। एक बार तो उन्होंने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बोलती बंद कर दी।
अमिताभ बच्चन का उड़ाया था मजाक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कपूर की पार्टी में इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स पहुंचे, जिसमें अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए। इस दौरान उन्हें सूट-बूट में देखकर एक्टर राजकुमार उनसे काफी प्रभावित हुए। वो अमिताभ बच्चन के पास तुरंत पहुंचे और उनसे कहा, ‘जानी, तुम्हारा सूट तो काफी अच्छा है।’उन्होंने बिग बी से पूछा कि तुमने ये सूट कहां से लिया? इसपर एक्टर ने तुरंत उस दुकान का नाम और पता बता दिया और पूछा कि आपको भी सिलाना है क्या? इसपर राजकुमार ने कहा, ‘मुझे अपने घर के पर्दे सिलाने हैं।’ एक्टर के इस जवाब ने अमिताभ बच्चन की बोलती बंद कर दी थी।
गोविंदा की शर्ट को बना दिया रुमाल
ऐसा ही एक किस्सा गोविंदा से जुड़ा है। गोविंदा और राजकुमार किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तभी राजकुमार ने गोविंदा से कहा कि आपकी शर्ट काफी अच्छी है। इस पर गोविंदा ने उस शर्ट को राजकुमार को दे दिया। गोविंदा इस बात से खुश थे कि उनकी शर्ट राजकुमार पहनेंगे लेकिन हुआ कुछ विपरीत ही। दरअसल, दो दिन बाद जब राजकुमार फिल्म के सेट पर आए तो उन्होंने गोविंदा की शर्ट का रुमाल बनवाकर अपनी जेब में रखा हुआ था।
सेन्स ऑफ ह्यूमर के किंग थे राजकुमार
ऐसा ही एक किस्सा सिंगर और कंपोजर बप्पी लाहिड़ी से जुड़ा हुआ था, जब राजकुमार ने उन्हें एक पार्टी में सोने के गहनों से लदा देखा था। इस दौरान एक्टर ने सरेआम बप्पी से कहा था कि, ‘आपने सब पहना है, बस एक मंगलसूत्र की कमी है।’ आपको बता दें कि राजकुमार का अंदाज ही कुछ ऐसा हुआ करता था कि वो अपने सेन्स ऑफ ह्यूमर से किसी भी स्टार की बड़े प्यार से क्लास लगा देते थे। वही थे जिन्होंने जीतेंद्र और धर्मेंद्र को बंदर तक कह दिया था। 70 से भी ज़्यादा फिल्मों में अपनी शादनदार एक्टिंग से छाप छोड़ने वाले राजकुमार की फिल्में लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मदर इंडिया’ से बना सुपरस्टार, फिर पहुंचा जेल, बाहर आया तो बदलनी पड़ी पहचान, बॉलीवुड एक्टर कौन?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
17 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines