Allie Shehorn: अक्सर ऐसा होता है कि प्यार, प्यार नहीं रहता और नफरत में बदल जाता है, लेकिन कई बार ये नफरत इतनी घातक हो जाती है कि कोई किसी की जान लेने पर आ जाए। जी हां, हो सकता है और कई बार ऐसा हुआ भी है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री से अब फिर कुछ ऐसी ही खबर आई है। जी हां, एक मशहूर एक्टर ने अपनी ही एक्स-गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट को एक-दो नहीं बल्कि 20 बार चाकू मारे और उसकी जान लेने की कोशिश की।
Allie Shehorn को मारे 20 चाकू
दरअसल, खबर है कि हॉलीवुड एक्टर निक पास्कल ने अपनी ही एक्स गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट Allie Shehorn को 20 से अधिक बार चाकू मारे हैं, जिसकी वजह से Allie Shehorn को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी एक्टर निक पास्कल को बुधवार को अमेरिका से मैक्सिको भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसको अरेस्ट कर लिया गया।
Allie Shehorn
Allie Shehorn
घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, 34 साल के निक पास्कल कथित तौर पर 23 मई को सुबह लगभग 4:30 बजे एली शेहॉर्न के सनलैंड, कैलिफोर्निया स्थित घर में घुस गए और उन पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से शेहॉर्न की गर्दन पर घाव आ गए और इसके अलावा उनकी बांहों और पेट पर भी चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एली को गंभीर हालत में छोड़ गया। हालांकि एली की जान बच गई है।
Allie Shehorn
शेहॉर्न ने किया चौंकाने वाला दावा
वहीं, अब एली ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है और शेहॉर्न ने दावा किया है कि निक ने उनका रेप करने, गला घोंटकर मारने और बेल्ट से पीटने के साथ दुर्व्यवहार किया है। एली ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके ऊपर निक के ही घर में कथित तौर पर हिंसक हमला किया गया था। वहीं, अब मामला पुलिस के हाथ में है, तो पुलिस इस केस की जांच कर रही है।
Allie Shehorn
हैवानियत की हद पार
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि इस तरह का मामला सामने आया हो। जी हां, अक्सर इस तरह की घटनाएं देखने को मिल जाती है, जिसमें लोग इंसानियत भी भूल जाते हैं। फिर चाहे वो देश की बात हो या विदेश की। इस तरह की घटनाएं किसी को भी सोचने पर मजबूर कर सकती हैं कि आखिर क्या ये करना सही है? या फिर इंसान इतना गिर गया कि अपने सेटिस्फेक्शन के लिए वो किसी भी हद से गुजर जाएगा।
यह भी पढ़ें- Panchayat 3 के वो डायलॉग, जो करते हैं सीरीज देखने पर मजबूर, आपने सुने?
संबंधित खबरें
रिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
49 mins agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
12 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
14 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
14 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
16 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
16 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines