हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Game of Greed अमिताभ बच्चन के KBC से कितना अलग? कैसे बनेंगे लखपति

Game of Greed Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी+हॉटस्टार पर नया शो 14 फरवरी से शुरू हो रहा है जिसमें दिग्विजय राठी और अभिषेक मल्हान साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Game of Greed Show

Game of Greed Show: टीवी पर पैसे जीतने वाले शोज अक्सर आते रहे हैं लेकिन जो सफलता अमिताभ बच्चन के केबीसी ने हासिल की है, वो अब तक कोई शो नहीं कर पाया है। बिग बी के इस गेम शो ने टीवी इंडस्ट्री में नए-नए गेम शोज की बहार ला दी, फिर चाहे वो सलमान खान का शो दस का दम हो या फिर शाहरुख खान का शो क्या आप पांचवी पास से तेज है। अब अमिताभ के ही शो की ही तरह टीवी पर एक और गेम शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम है गेम ऑफ ग्रीड। आखिर क्या होगा इस गेम शो में, चलिए आपको बताते हैं।

शुरू हो रहा ‘गेम ऑफ ग्रीड’ गेम शो 

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रह चुके दिग्विजय राठी और बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान एक साथ गेम शो लेकर आ रहे हैं। इस गेम शो का प्रोमो आ चुका है। एक प्रोमो में दिग्विजय राठी और अभिषेक मल्हान साथ नजर आ रहे हैं जिसमें दिग्विजय कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पैसे को कभी चूज नहीं करेंगे। प्रोमो से साफ है शो का फॉर्मेट कुछ इस तरह से है जिसमें कंटेस्टेंट्स को पैसे या शेयरिंग में से किसी एक चीज को चुनने के लिए कहा जाएगा।

अभिषेक मल्हान का भी आया प्रोमो

डिजनी+हॉटस्टार पर अभिषेक मल्हान का एक और प्रोमो आया है जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि लाइफ में दो तरह के लोग होते हैं, एक वो जो कहते हैं कि मनी को शेयर कर लेते हैं और एक वो जो कहते हैं कि सारा का सारा पैसा लूट लो। इसके बाद अभिषेक कहते हैं कि ये कोई आम गेम शो नहीं है, यहां आप लाखों रुपये जीत सकते हैं। 14 फरवरी से इस शो की शुरुआत हो रही है। शो में काफी मस्ती और धमाल देखने को मिलने वाला है। साथ ही पैसे का मामला है तो टेंशन का माहौल भी होगा ही।

विज्ञापन

केबीसी से कैसे अलग होगा शो?

आने वाला शो केबीसी से एक तो इस मामले में अलग होगा कि शो पर आने वाले कंटेस्टेंट्स आम जनता नहीं बल्कि जाने-माने डिजीटल दुनिया और यूथ के चेहरे होंगे, जिन्हें मौका दिया जाएगा कि वो पैसों के लालच और लॉयल रहने में से किसी एक को चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 16 की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार, 4 दिन रहीं सड़क पर, तलाक के बाद कंगाल हो गई थी ये एक्ट्रेस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola