OTT Trending Movie: सिनेमाघरों में इस वक्त ‘इमरजेंसी’, ‘आजाद’ और ‘गेम चेंजर’ समेत कई फिल्में कब्जा जमाए हुए हैं। पिछले साल 2024 भी कई फिल्में रिलीज हुईं जिनमें से कुछ दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में नाकामयाब साबित हुईं। इन्हीं में से एक फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई लेकिन OTT पर रिलीज होने के बाद गदर काट रही है। IMDb पर इसे 7.2 की रेटिंग दी गई है। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार में नजर आए थे।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना?
अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद क्रिटिक ने फिल्म को काफी सराहा। अभिषेक की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई लेकिन थिएटर में दर्शकों की संख्या कुछ खास नहीं पहुंची। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ ने दुनियाभर में सिर्फ 2.3 करोड़ रुपये कमाए। नतीजा ये हुआ कि 30 करोड़ रुपये के बजट वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई।
प्राइम वीडियो पर कर रही ट्रेंड
फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ को कुछ वक्त पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है, जिसके बाद से फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म प्राइम वीडियो के टॉप 10 लिस्ट में 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। वहीं IMDb पर इसे 7.2 रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें: Jaswant Singh Khalra कौन? जिसकी बायोपिक इंडिया में नहीं होगी रिलीज
क्या है फिल्म की कहानी?
अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ की कहानी अर्जुन नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। अर्जुन IITIAN और MBA डिग्री होल्डर है, जो अमेरिका में नौकरी करता है। उसने लाइफ में बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन जब उसे पता चलता है कि वह कैंसर से जूझ रहा है और जिंदा रहने के लिए उसके पास सिर्फ 100 दिन बचे हैं, तब उसकी जिंदगी उथल-पुथल हो जाती है। कहानी में काफी इमोशनल एंगल हैं, जो आपके दिल को छू लेंगे। इस फिल्म को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है, जो ‘गुलाबो सिताबो’, ‘पीकू’ और ‘विक्की डोनर’ जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines