Abhijit Majumdar Death: म्यूजिक जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है. ओडिया के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का 54 की उम्र में निधन हो गया है. संगीतकार लंबे समय से बीमार चल रहे थे. महीनों से इलाज कराते आ रहे अभिजीत मजूमदार रविवार को जिंदगी की जंग हार गए. उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. अभिजीत मजूमदार के निधन पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी पोस्ट शेयर करते हुए दुख जताया है और श्रद्धांजलि दी है.
महीनों से थे बीमार
लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे अभिजीत मजूमदार का इलाज AIIMS भुवनेश्वर में चल रहा था. फैंस भी उनकी रिकवरी के लिए सोशल मीडिया पर प्रार्थना कर रहे थे. महीनों के इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया. इस खबर ने परिवार और फैंस का दिल तोड़ दिया है. बता दें अभिजीत मजूमदार की तबीयत अक्टूबर 2025 से खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘संदेशे आते हैं’ सैनिकों की वर्दी…, Border 2 के गाने से खफा हुए जावेद अख्तर, सोनू निगम ने दिया जवाब
AIIMS में चल रहा था इलाज
अभिजीत मजूमदार की हालत खराब होने के कारण उन्हें बाद में AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. वहीं कुछ दिनों के लिए म्यूजिक कंपोजर को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. सितंबर के आखिर में म्यूजिक कंपोजर की हालत में थोड़ा सुधार देखा गया था. जिसके बाद उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद अभिजीत AIIMS में भर्ती थी. आज यानी 25 जनवरी को एक्टर की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली.
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोपों पर भड़के पलाश मुच्छल, भेजा 10 करोड़ का नोटिस
पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि
म्यूजिक कंपोजर के निधन पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा, ‘जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और गीतकार अभिजीत मजूमदार के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. ओडिया संगीत जगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे.’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines