Abdu Rozik: ‘छोटे भाईजान’ कहे जाने वाले मशहूर ताजिकिस्तानी सिंगर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अब्दु रोजिक इन दिनों फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, कुछ ही महीनों पहले अब्दु रोजिक ने अपनी शादी का ऐलान किया था। अपनी होने वाली मंगेतर के साथ अब्दु रोजिक ने सगाई की थी और इसके कई पोस्ट सोशल मीडिया पर भी शेयर किए थे। हालांकि अब अब्दु रोजिक ने अमीरा संग अपनी शादी तोड़ दी है और कहा है कि वो ये शादी नहीं कर रहे हैं। फैंस को जैसे ही ये खबर मिली तो सभी मायूस हो गए। अब्दु रोजिक की शादी की खुशियां मानने के लिए फैंस जितने एक्साइटेड थे अब उतने ही दुखी भी हो रहे हैं।
अब्दु रोजिक ने क्यों तोड़ी अपनी शादी?
अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अब्दु कह रहे हैं कि बहुत सारे लोग रिश्ता टूटने पर बात कर रहे हैं। अब्दु ने कहा कि हां लाइफ में ऐसा होता है, क्योंकि जब आप ज्यादा टाइम एक-दूसरे के साथ बिताते हैं, तो आप और अच्छे से एक-दूसरे को जानते हैं और समझते हैं, लेकिन आप लोग मुझे सपोर्ट करें और पहले की तरह प्यार करें।
सांस्कृतिक मतभेद की वजह से अलग हुए अब्दु-अमिरा
आप में से बहुत सारे लोग ये भी कह रहे हैं कि ये सब फेम के लिए किया गया है, लेकिन अगर ये सब फेम के लिए होता तो मैं अपनी वाइफ के साथ बैठकर इसे सुलझा लेता। मैं अब मूवऑन करना चाहता हूं। अब्दु ने कहा कि जैसे-जैसे हमने अपने रिश्ते को समय दिया, वैसे ही इसमें सांस्कृतिक मतभेद आने लगे और इसलिए हमने फैसला किया है कि हम अलग हो जाएं। भले ही कुछ भी हो लेकिन मैं अपनी लाइफ में हर एक चीज का डटकर सामना करता हूं।
क्या पीआर के लिए रचा पूरा स्वांग?
दरअसल, जब अब्दु ने अमिरा संग अपनी सगाई की फोटोज शेयर की थी, तो उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। हालांकि उस दौरान ये भी मुद्दा उठा था कि अब्दु ने ये सब पीआर के लिए किया है। वहीं, अब भी कुछ लोग यही कह रहे हैं। हालांकि इस पर अब्दु का कहना है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अब सवाल ये है कि क्या अब्दु ने सच में ये सब पीआर के लिए किया या फिर सांस्कृतिक मतभेद ही अमिरा संग उनका रिश्ता टूटने की वजह बनें।
Abdu Rozik
अमिरा के प्यार में हैं अब्दु?
इस सवाल का जवाब हम तो नहीं दे सकते, लेकिन खुद अब्दु ने बिना बोले ही दे दिया है। अगर अब्दु ने ये सब पीआर के लिए किया होता, तो शादी टूटने के ऐलान के बाद वो अमिरा संग अपनी सगाई की फोटोज को डिलीट कर देते, लेकिन अब्दु ने अभी तक अमिरा संग अपनी सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया से नहीं हटाया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि वो अमिरा से सच में प्यार करते हैं और ये कोई पीआर स्ट्रैटेजी नहीं है। हालांकि देखने वाली बात तो ये भी होगी कि अब्दु क्या कभी इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम से नहीं हटाएंगे या समय के साथ को इन्हें बटा देंगे। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के पिता को धमकी देकर फरार हुई महिला, बोलीं- “लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?”
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
15 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
17 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
18 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
18 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
20 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
20 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines