Aap Jaisa Koi Trailer Release: आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी हाइप देखने को मिल रहा है। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर आया है, तो लोग और भी खुश हो गए हैं। 2 मिनट 26 सेकंड के इस ट्रेलर में आर माधवन और फातिमा सना शेख की लव स्टोरी दिखाई गई है, जो धीरे-धीरे परवान चढ़ती है, लेकिन बाद में इस पर ब्रेक लग जाता है। इन दोनों के बीच दूरियां क्यों आईं? वो भी ट्रेलर में दिखाया गया है।
शादी पर अटकी फिल्म की कहानी
‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर देखकर आपको कहानी का अंदाजा हो जाएगा। दरअसल, 42 साल का एक संस्कृत टीचर (श्रीरेनु) है, जो शादी के लिए लड़की तलाश कर रहा है। हालांकि, उसका परिवार चाहता है कि वो बायोडाटा में झूठ बोलकर अपनी उम्र 39 साल बताए। फिर भी उसके लिए एक लड़की (मधु बॉस) का रिश्ता आ ही जाता है, जो 32 साल की है, एक दम सिंगल है और संजोग से टीचर है। दोनों की मुलकात होती और धीरे-धीरे मिलना-जुलना शुरू हो जाता है। श्रीरेनु और मधु बॉस टाइम स्पेंड करते हैं और एक-दूसरे को पसंद करने लग जाते हैं।
रोमांस के बीच आया परिवार और शराफत का चोला
श्रीरेनु को मधु बॉस में मधुबाला नजर आने लगती है। ये लव स्टोरी पुरानी जमाने की तरह स्लो और खूबसूरत होती जाती है। जहां श्रीरेनु एकदम ओल्ड स्कूल है, वहीं मधु एक दम मॉडर्न है। फिल्म में ह्यूमर के लिए लव स्टोरी को एडवांस दिखाने की कोशिश की गई है। एक संस्कृत का अध्यापक फ्रेंच किस के सपने देखता है। दूसरी तरफ श्री का परिवार हाई-फाई लड़की के खिलाफ है। मधु के पहनावे, उनके शराब पीने, ताश खेलने और यहां तक की पॉलिटिक्स पर बात करने से भी श्री के परिवार को ऐतराज है। परिवार से इन्फ्लुएंस होकर श्री भी मधु से कह देता है कि वो शरीफ परिवार से है और आगे भी शरीफ फैमिली ही चाहता है। रोमांस में लिमिट इन दोनों की लव स्टोरी पर ब्रेक लगाती है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 4 Review: दिखा पॉलिटिक्स का ओवरडोज, किसने किए प्रधान जी के सारे प्लान फ्लॉप?
ओल्ड स्कूल लड़के और हाई फाई लड़की की लव स्टोरी पर लगा ब्रेक
बराबरी वाले प्यार की डिमांड के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ जाती है। फिल्म की कहानी में लड़कियों के हक की भी बात की गई है- जैसे काम करने का अधिकार। इन सब झोल के बाद आखिर में शादी कैंसिल हो जाती है। एक तरफ श्री आंसू बहाता है, तो दूसरी तरफ मधु का भी दिल बुरी तरह से टूट जाता है। दोनों दुखी मन से शादी तोड़ देते हैं और अब इनका पैचअप होगा या नहीं? ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। आपको बता दें, ‘आप जैसा कोई’ सीधे नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines