हाल ही में अभिनेता आमिर खान अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक सिनेमाघर पहुंचे और दर्शकों को चौंका दिया। इस दौरान का एक वीडियो आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। आमिर के वहां आने से दर्शक बहुत खुश हुए और तालियों से उनका स्वागत किया। उनके साथ फिल्म की नई कास्ट के कुछ कलाकार भी मौजूद थे।
आमिर खान ने थिएटर में की सरप्राइज एंट्री
‘सितारे जमीन पर’ फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की तरह एक इमोशनल कहानी है। Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने अब तक करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
वीडियो में आमिर दर्शकों से पूछते हैं कि ‘कैसी लगी फिल्म?’ जिस पर लोगों ने कहा कि फिल्म बहुत शानदार है। एक दर्शक ने कहा कि आमिर, हमें आप पर गर्व है। आपने बहुत अच्छा काम किया है। इसके बाद आमिर ने फिल्म के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना और बाकी टीम को भी दर्शकों से मिलवाया।
आमिर ने दर्शकों से कहा कि आप लोगों ने हमें जो प्यार दिया है उसके लिए दिल से धन्यवाद। हमें बहुत खुशी हो रही है और हम सब बहुत भावुक हैं। उन्होंने फिल्म के नए कलाकारों की भी तारीफ करते हुए कहा कि ये सभी बच्चे फिल्म की आत्मा और दिल हैं। फिल्म में काम करने वाले कुछ बच्चों ने भी दर्शकों से बात की। जाते-जाते आमिर ने एक बार फिर फिल्म को मिले प्यार के लिए सबको धन्यवाद दिया।
‘सितारे जमीन पर’ के बारे में
‘सितारे जमीन पर’ में 10 नए कलाकार अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर है। फिल्म के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना हैं और इसमें आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा ने भी अहम किरदार निभाया है।
फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसकी कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है और इसे रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- रफ्तार ने टॉमी जेनेसिस के ट्रू ब्लू वीडियो पर जताई नाराजगी, बोले- ‘मेरे धर्म का मजाक उड़ाया’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines