Aamir Khan, Junaid Khan: बॉलीवुड स्टार्स से लेकर उनके बच्चे तक किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी आने वाली फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके पहले आमिर खान के बेटे जुनैद अपनी फिल्म ‘महाराज’ को लेकर चर्चा में थे। इस फिल्म में जुनैद ने बेदह कमाल का काम किया था और लोगों को उनकी ये फिल्म खूब पसंद आई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जुनैद खान को भी एक बार बीमारी का सामना करना पड़ा था।
फिल्म ‘तारे जमीन पर’
दरअसल, बात उस वक्त की है जब आमिर खान साल 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्क्रिप्ट सुनने के बाद आमिर को पता लगा कि उनका बेटा जुनैद भी डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी का शिकार है। गौरतलब है कि फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में एक ऐसे बच्चे की कहानी को दिखाया गया है, जो डिस्लेक्सिया से जूझ रहा है। अब हाल ही में जुनैद खान ने खुद बताया है कि वो भी इस बीमारी से जूझ रहे थे।
डिस्लेक्सिया से जूझ रहे थे जुनैद
हाल ही में जुनैद खान को विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर देखा गया। इस दौरान जुनैद ने अपने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्क्रिप्ट सुनने के बाद ही उनके पिता आमिर खान और मां रीना को पता लगा था कि उनके बेटे यानी मुझे भी डिस्लेक्सिया है। हालांकि जब जुनैद से पूछा गया कि क्या उनके माता-पिता उनकी पढ़ाई को लेकर सख्त थे, तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं वो मेरे रिजल्ट्स को लेकर पर्टिकुलर नहीं थे और डिस्लेक्सिया के बारे में मुझे पहले ही पता लग गया था। इसलिए स्कूली पढ़ाई के दौरान में इसको लेकर अलर्ट था।
क्या बोले जुनैद?
इसके बाद जुनैद से पूछा गया कि गया ‘तारे जमीन पर’ उन्होंने इसलिए बनाई, तो जुनैद ने कहा कि नहीं जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्होंने कहा कि हमने इसे अपनी लाइफ में देखा है। इतना ही नहीं बल्कि यही वो टाइम भी था जब वो मुझे एक स्पेशलिस्ट के पास ले गए थे और पता चला कि मुझे डिस्लेक्सिया है। जुनैद ने बताया कि मुझे ये कम उम्र में हुआ था, तो शायद इसलिए बड़े होने के बाद इसका असर उतना नहीं पड़ा।
7 फरवरी 2025 को होगी रिलीज
इसके साथ ही अगर जुनैद की अपकमिंग फिल्म ‘लवयापा’ की बात करें तो ये फिल्म 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Life After Beth के डायरेक्टर Jeff Baena ने किया सुसाइड, कारणों का खुलासा नहीं
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines