हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कब और क्यों 'डिप्रेशन' में चले जाते हैं Aamir Khan? एक्टर ने खुद रिवील की वजह

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को छू लेते हैं। दर्शकों को भी आमिर की फिल्में खूब पसंद आती हैं। हालांकि जब एक्टर की फिल्में असफल होते हैं, तो उन्हें बहुत बुरा भी लगता है।

विज्ञापन
Aamir Khan

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। अब हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं, तो जाहिर है कि इनको लेकर बातें तो होंगी ही। आमिर खान एक कमाल के अभिनेता हैं। हाल ही में एक्टर ने ‘डिप्रेशन’ के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो कब और क्यों ‘डिप्रेशन’ में चले जाते हैं? अब आप भी सोच रहे होंगे कि आमिर खान जैसे सुपरस्टार भी ‘डिप्रेशन’ झेल चुके हैं? जी हां आप सही सोच रहे हैं, आइए आपको बताते हैं कि आखिर आमिर का इस पर क्या कहना है?

आमिर खान ने ‘डिप्रेशन’ पर की बात

हाल ही में आमिर खान ने एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया 2025 कार्यक्रम में ‘डिप्रेशन’ पर बात की। इस दौरान एक्टर ने कहा कि जब उनकी फिल्में असफल होती हैं, तो वो कई हफ्तों तक उदास महसूस करते हैं। आमिर खान खुद को इमोशनल इंसान मानते हैं और उनका कहना है कि जब मेरी फिल्में नहीं चलती, तो मुझे बहुत दुख होता है।

जब मेरी फिल्में असफल होती हैं- आमिर

आमिर ने आगे कहा कि फिल्म बनाना मुश्किल है और कई बार चीजें प्लान के हिसाब से नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में उनकी परफॉर्मेंस थोड़ा ज्यादा थी और यह टॉम हैंक्स के जितना अच्छा नहीं रहा। एक्टर ने कहा कि जब मेरी फिल्में असफल होती हैं, तो मैं दो-तीन हफ्तों के लिए डिप्रेशन में चला जाता हूं।

कहां कमी रह गई और क्या गलत हुआ

आमिर ने कहा कि इसके बाद मैं अपनी टीम के साथ बैठता हूं और फिर देखता हूं कि कहां कमी रह गई और क्या गलत हुआ। इसके बाद मैं इससे सीखता हूं। आमिर का कहना है कि वो अपनी असफलताओं को बहुत सीरियसली लेते हैं। आमिर अपनी असफलताओं से प्रेरित होते हैं। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के असफल होने पर आमिर ने कहा कि फिल्म की पिच शायद वैसी नहीं थी जैसी लोगों ने फॉरेस्ट गंप देखने के बाद उम्मीद की थी।

2022 में रिलीज हुई थी फिल्म

आमिर ने कहा कि उस वक्त हम कोविड से बाहर आ रहे थे और कोविड के ठीक बाद शायद ये फिल्म ठीक नहीं थी। बता दें कि आमिर की ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य ने अहम रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें- ‘हर कोई आपके शब्दों के लायक….’, Hina Khan ने Rozlyn Khan के दावों पर किया रिएक्ट!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें