Aamir Khan Rejected Movies: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत तमाम बॉलीवुड सितारे उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। यूं तो आमिर खान एक्टिंग करने के तलबगार नहीं थे, लेकिन दस्तूर आया तो पहली फिल्म के पोस्टर भी खुद ही चिपकाए।
एक समय ऐसा भी था कि आमिर खान ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं, लेकिन कई मूवीज को आमिर ने करने से मना भी कर दिया था, जो बाद में सुपरहिट हुई। चलिए जान लेते हैं कि आमिर खान ने किन फिल्मों को ठुकरा दिया था।
आमिर खान ने ठुकराई थी ये फिल्में
डर (Darr)
Darr
इस फिल्म में शाहरुख खान की जगह आमिर खान नजर आने वाले थे, लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने इसे करने से मना कर दिया था।
हम आपके हैं कौन (Hum Apke Hai Kon)
Hum Apke Hai Kon
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के लिए भी मेकर्स ने सबसे पहले आमिर खान को अप्रोच किया था, लेकिन आमिर ने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया था।
मोहब्बतें (Mohabbatein)
Mohabbatein
फिल्म मोहब्बतें के मेकर्स ने सबसे पहले आमिर खान को अप्रोच किया था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। उनकी जगह फिल्म में शाहरुख खान नजर आए थे।
बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)
Bajrangi Bhaijaan
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान के लिए भी आमिर खान को अप्रोच किया गया था। साथ ही फिल्म के राइटर ने फिल्म की कहानी भी आमिर खान को लेकर लिखी थी। हालांकि बाद में मूवी में सलमान खान की एंट्री हो गई।
साजन (Sajan)
Sajan
सलमान खान की सुपर हिट फिल्म में पहले आमिर खान नजर आने वाले थे, लेकिन आमिर ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था और फिर संजय दत्त ने इस फिल्म में रोल किया था।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge)
Dilwale Dulhania Le Jayenge
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के मेकर्स ने भी सबसे पहले आमिर खान को अप्रोच किया, लेकिन एक्टर ने इसे करने से साफ इंकार कर दिया था। फिर शाहरुख खान ने इस मूवी में काम किया और ये सुपरहिट साबित हुई।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines