Aamir Khan on Andaz Apna Apna: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्मों की बात जब भी आती है, तो फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ जरूर याद आती है। ये फिल्म जब साल 1994 में रिलीज हुई, तब डिजास्टर साबित हुई थी। कुछ साल बाद फिल्म को इतना पसंद किया गया कि आज ये बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म बन चुकी है। आमिर खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, वह वक्त उनके लिए काफी कठिन था। उन्हें नहीं लगा था कि इस फिल्म की शूटिंग कभी पूरी हो पाएगी। आमिर ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई थी।
आमिर ने किया दिलचस्प खुलासा
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में आमिर खान से जब उनकी मल्टीस्टारर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा समय था, जब हमने ये फिल्म की थी। आमिर ने कहा, ‘मैं ये भी कहना चाहता हूं कि वह एक मुश्किल समय भी था क्योंकि मैं इकलौता एक्टर था, जो सेट पर टाइम से पहुंचता था। बाकी कोई नहीं आता था।’
यह भी पढ़ें: Sikandar ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, इस OTT को बेचे नॉन थिएट्रिकल राइट्स
रवीना और करिश्मा में कोल्ड वॉर
आमिर खान हंसते हुए आगे कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि ये बोलना चाहिए या नहीं.. उस समय रवीना टंडन और करिश्मा कपूर की कुछ अनबन चल रही थी। जब रवीना सेट पर आती थीं, तो करिश्मा चली जाती थीं। जब करिश्मा आती थीं तो रवीना चली जाती थीं। मैं सोचता था कि फिल्म की शूटिंग पूरी कैसे होगी? हम चारों ही एक वक्त पर साथ में शूटिंग नहीं कर पा रहे थे। बहुत मुश्किल से वह फिल्म बन सकी थी।’
जब एक हफ्ते भी नहीं चली थी फिल्म
आमिर खान ने फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ को याद करते हुए आगे बताया कि ‘मुझे फिल्म अंदाज अपना अपना पर पूरा भरोसा था। वह फिल्म निराली और पागलपन से भरपूर थी। फिल्म जब आई तो सलमान खान और मैं अपने पीक करियर पर थे लेकिन फिल्म एक हफ्ते भी नहीं चल सकी। मुझे लगा था कि ये बेहतरीन फिल्म है लेकिन अब मेरा मानना है कि ये फिल्म होम एंटरटेनमेंट की नंबर वन फिल्म बन गई है। हर जनरेशन ने इसे देखा है और हर जेनरेशन को देखना चाहिए।’ बता दें कि फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ 27 मार्च को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines