हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Aamir Khan Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आमिर खान, जानें एक्टर की नेटवर्थ

विज्ञापन
Aamir Khan Net Worth

Aamir Khan Net Worth: आमिर खान ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आमिर उन अभिनेताओं में से हैं, जो साल में एक फिल्म करते हैं, लेकिन वह सुपरहिट होती है।

यही वजह है कि उनको मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है। चलिए आज आपको अभिनेता की नेट वर्थ के बारे में बताते हैं।

शुरुआती दिनों में आमिर ने काफी संघर्ष किया

आमिर का नाम भी उन स्टार्स की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया था। आमिर ने भले ही चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था, लेकिन बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। एक वक्त था जब आमिर खान अपनी ही फिल्म के प्रमोशन के लिए ऑटो और सड़कों पर पोस्टर चिपकाते थे। कड़ी मशक्कत के बाद अभिनेता यहां तक पहुंचे हैं।

मुंबई में है आलीशान घर

नेट वर्थ की बात करें तो मुंबई के पॉश इलाके में आमिर का एक आलीशान घर है। साल 2009 में उन्होंने इसे खरीदा था। उस वक्त इस घर की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये थी। आमिर ने अपने घर को बेहद सादगी से सजाया है। सफेद रंग की दीवार, लकड़ी के फर्नीचर, खाट, बुक सेल्फ आदि से सजा यह घर साधारण परिवार के घरों जैसा ही है।

पंचगनी में भी है खूबसूरत बंगला

आमिर का पंचगनी में भी एक खूबसूरत बंगला है, दो एकड़ में फैले इस बंगले को आमिर ने सात करोड़ रुपये में खरीदा था। आमिर को भी अन्य सितारों की तरह लग्जरी और महंगी कारों का शौक है। आमिर के पास कुल नौ लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये तक है। आमिर के कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज, रोल्स रॉयज और फोर्ड जैसी कारें तक शामिल हैं।

210 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं आमिर खान

फिल्मों के अलावा आमिर खान विज्ञापन से भी खूब कमाई करते हैं। साल भर में आमिर 120 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। इतने साल में आमिर ने खूब संपत्ति तैयार कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर की नेट वर्थ लगभग 210 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में आमिर के पास 1562 करोड़ रुपये की संपत्ति है।आमिर खान आज भी अपनी लिस्ट में सबसे आगे माने जाते है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें