Movie On Two Prisoners Of Bhopal Jail: हिंदी सिनेमा में सीरियल किलर और कई खतरनाक मुजरिमों पर कई फिल्में और सीरीज बन चुकी हैं। लेकिन आज भी कई कई ऐसे अपराधी हैं जो कि जरायम की दुनिया के बेताज बादशाह कहे जाते हैं और उनपर कई फिल्में बन सकती हैं। उन अपराधियों ने इस तरीके से हत्याएं की हैं कि पुलिस को उन्हें खोजने में भी पसीने छूट गए। ऐसे ही दो खतरनाक अपराधी हैं सरमन शिवहरे और आदेश खामरा। ये दोनों इस वक्त भोपाल की जेल में कैद हैं। दोनों खूंखार सीरियल किलर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इन दोनों पर अब फिल्म बनने जा रही है। फिल्म निर्देशक अन्नू कपूर ने फिल्म बनाने को लेकर जेल में अफसरों से मुलाकात की है।
ट्रक ड्राइवर को बनाता था शिकार
पहले अपराधी की बात करें तो इसका नाम आदेश कामरा है। मूलत: सुल्तानपुर उप्र का रहने वाला आदेश खामरा मंडीदीप में दर्जी का काम करता था। वह दिन में दर्जी का नाम करता था और रात में लोगों की हत्याएं करता था। इसने एक के बाद एक 33 लोगों की हत्याएं की थीं। आदेश को लेकर कहा जाता है कि वह अपना काम इतनी सफाई से करता था कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि वह हत्याएं कर सकता है। उसके वारदात को अंजाम देने का तरीका लगभग एक ही होता था। उसके ज्यादातर शिकार ट्रक ड्राइवर होते थे। वह भोपाल के आसपास सामान लेकर निकलने वाले ट्रक ड्राइवरों से दोस्ती कर उनके खाने में नशे की दवा मिलाकर देता और रास्ते में हत्या कर फेंक देता था। बाद में उनके ट्रक को ठिकाने लगा देता था।
यह भी पढ़ें: ‘साथ सोने में किसी को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन नौकरी…’, Bigg Boss में छलका जिग्ना वोरा का दर्द
अमीर बनने की धुन ने बनाया क्रिमिनल
दूसरे अपराधी की बात करें तो उसका नाम सरमन शिवहरे है। इसके बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही सनकी है और सनक में उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। इंजीनियर बनने का ख्वाब देखने वाला यह शख्स देखते ही देखते क्राइम की दुनिया का बेताज बादशाह बन गया। उसके सिर पर जल्दी अमीर बनने की धुन कुछ यूं सवार थी कि उसने सही रास्ता चुनने के बजाए अमीर बनने के लिए शॉर्टकट अपनाया।
image credit: social media
एक के बाद एक कीं 21 हत्याएं
उसने ग्वालियर से लेकर पन्ना तक हत्याएं कीं। उसने एक बार एक क्लीनिक में घुसकर डाक्टर को इसलिए गोली मार दी थी कि उसे बुखार था और डाक्टर उसे देखने में देरी कर रहा था। इस शख्स ने सनक में एक के बाद एक 21 हत्याएं कर दीं। इसके बाद अब वह भोपाल की जेल में कैद है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
12 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
20 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
21 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
23 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines