98th Academy Awards Nomination Announcement: सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स के 98वें संस्करण का आयोजन मार्च में किया जाएगा. इससे पहले फिल्मों के नॉमिनेशन के अनाउंसमेंट का इंतजार खत्म हो गया है. आज यानी कि 22 जनवरी को इसके नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया जाएगा. भारत की ओर से इसमें ‘होमबाउंड’ समेत 5 फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है. जानिए ये नॉमिनेशन कब और कहां भारत में देख सकते हैं.
ऑस्कर की रेस में 5 इंडियन मूवीज
इसके अलावा ऑस्कर में नॉमिनेटेड फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इस लिस्ट में 15 फिल्मों के नाम शामिल हैं. वहीं, भारत की ओर से 5 फिल्मों को नॉमिनेशन के लिए अलग-अलग कैटेगरी में भेजा गया है और ये फिल्में वोटिंग राउंड्स में भी पहुंच गई हैं. टॉप 15 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में से केवल 5 फिल्मों को ही नॉमिनेशन मिलेगा. ऐसे में देखना होगा कि ऑस्कर 2026 में किन फिल्मों को नॉमिनेशन मिलता है और किस कैटेगरी में. द अकेडमी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से लगातार इससे जुड़े अपडेट्स दिए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: The Raja Saab ने 13वें दिन कितनी की कमाई? ‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ का तो छठे दिन ही बुरा हाल
ऑस्कर के लिए भेजी गई कौन सी 5 भारतीय फिल्में?
ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन के लिए भेजी गई 5 भारतीय फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इसमें ‘होमबाउंड’ समेत 5 फिल्में हैं. बीते दिनों ही द अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर कैटेगरी के लिए 201 फिल्मों की पात्रता की सूची जारी की थी. इसमें 5 इंडियन फिल्मों के नाम शामिल थे. इस लिस्ट में पहली फिल्म ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर-1’ (बेस्ट फिल्म, एक्टिंग, डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले, निर्माण डिजाइन और पटकथा) है. इसके अलावा दूसरी कैटेगरी बेस्ट फिल्म की है, जिसमें दो फिल्मों ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘टूरिस्ट फैमिली’ के साथ ही ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘सिस्टर मिडनाइट’ भी शामिल है.
भारत में कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर नॉमिनेशन
98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा. इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की रेस में शामिल फिल्मों के नामांकन का ऐलान गुरुवार की सुबह 8.30 बजे होगा. भारतीय समय के अनुसार, नामांकन का ऐलान गुरुवार की शाम 7 बजे होगा. इस नॉमिनेशन के अनाउंसमेंट को लाइव देखा जा सकता है. इसे अकेडमी अवॉर्ड्स की ऑफिशियल वेबसाइट Oscar.com और Oscar.org पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘मैं 500 करोड़ का केस करूंगी…’, सूर्यकुमार यादव और खुशी मुखर्जी का विवाद फिर गरमाया, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
इतना ही नहीं, इस इवेंट को फेसबुक के साथ ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम के अकेडमी अवॉर्ड्स के ऑफिशियल पेज से स्ट्रीम किया जाएगा. भारतीय दर्शक इसे गुरुवार यानी कि आज शाम 7 बजे नॉमिनेशन के अनाउंसमेंट का लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines