Celebs Who Changed Their Names: बॉलीवुड में कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ऐसे हैं जिन्होंने कामयाबी पाने के लिए अपने नाम में बदलाव किया है। ये बदलाव ज्योतिष शास्त्र या अंक विद्या के आधार पर किए गए हैं, ताकि उनके करियर में नई दिशा मिल सके। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने अपने नाम में चेंज किया और ये बदलाव उनके जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयां लेकर आया।
1. अजय देवगन
अजय देवगन ने अपने सरनेम से ए लेटर को हटा दिया था। ये परिवर्तन अंक शास्त्र के मुताबिक किया गया था, जो उनके करियर के लिए फायदेमंद साबित हुआ। इसके बाद अजय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होने लगीं और उन्होंने अपनी जगह बॉलीवुड में मजबूती से बनाई।
2. रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने भी अपने सरनेम में बदलाव किया और ‘मुखर्जी’ जिसमें आखिर में दो बार ई लेटर लगा हुआ था, उन्हें हटाकर आई लेटर लगा लिया। ये बदलाव भी अंक शास्त्र पर आधारित था। इसके बाद रानी की फिल्में ‘ब्लैक’ और ‘बंटी और बबली’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार प्रदर्शन के साथ उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली।
3. सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने अपने नाम सुनील में एक अतिरिक्त ‘e’ जोड़ दिया था। इस चेंज के बाद वो बॉलीवुड के एक्शन और कॉमेडी फिल्मों में फेमस हो गए और दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना पाए।
4. विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने अपने नाम में एक अतिरिक्त ‘i’ जोड़ा था, लेकिन ये बदलाव अस्थायी था। ये बदलाव उनके करियर के शिखर पर हुआ, जब वो ‘साथिया’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्मों में नजर आए और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।
5. करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने अपने नाम का स्पेलिंग बदलकर ‘करिश्मा’ से करिज्मा कर दिया था। ये बदलाव अंक शास्त्र के अनुसार किया गया था और इसके बाद वे 90 के दशक की प्रमुख अभिनेत्री बन गईं।
6. राजकुमार राव
राजकुमार राव ने अपने मंच नाम में एक अतिरिक्त ‘m’ जोड़ने का फैसला लिया। ये बदलाव उनके करियर के साथ मेल खाता था और इसके बाद वो बॉलीवुड के सबसे सम्मानित अभिनेता बन गए।
7. जिमी शेरगिल
जिमी शेरगिल ने अपने सरनेम ‘शेरगिल’ में अतिरिक्ट आई लगाकर चेंज कर लिया। इस परिवर्तन के बाद उनकी फिल्में जैसे ‘मोहब्बतें’ और ‘तनु वेड्स मनु’ हिट हुईं और उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।
8. तुषार कपूर
तुषार कपूर ने भी अपने नाम में एक अतिरिक्त ‘s’ जोड़ा था। इस चेंज के बाद उन्हें ‘गोलमाल’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में पहचान मिली, हालांकि उनका करियर उतार-चढ़ाव से गुजरा।
9. आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड के बड़े अभिनेता आयुष्मान खुराना ने तो अपना पूरा नाम ही बदल लिया था। उनका असली नाम निशांत खुराना था लेकिन फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।
यह भी पढ़ें: JioHotstar का नया शो 7 Days Live शुरू, Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट्स भी ले रहे हिस्सा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines