JioHotstar New Show 7 Days Live: सुपरहिट स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन कमबैक के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। वो अपने नए शो ‘7 डेज लाइव’ के साथ स्क्रीन पर लौट गए हैं। हालांकि, ये शो सिर्फ सात दिनों तक चलेगा लेकिन इसमें दर्शकों को मिलेगा बेहतरीन और कभी न देखे गए कॉन्टेंट का भरपूर खजाना। ये शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और इसमें बिग बॉस के कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स भी नजर आ रहे हैं।
शो का कांसेप्ट और टाइमिंग
अगर आप सोच रहे हैं कि ये शो कब और कहां देख सकते हैं, तो चिंता मत कीजिए यहां आपको पूरी जानकारी दे देते हैं। अनुभव सिंह बस्सी का ये शो 22 फरवरी 2025 से JioHotstar पर शाम 7 बजे से स्ट्रीम हो रहा है। ये एक इंटरेक्टिव रियलिटी शो है, जिसमें चार कॉन्टेंट क्रिएटर्स को सात दिनों के लिए एक कमरे में लॉक किया जाएगा। ये शो 24 घंटे लाइव रहेगा, और दर्शकों को मिलेगा नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट। जैसा कि शो के प्रोमो में देखा गया है, ये शो बिना किसी स्क्रिप्ट के होगा यानी पूरी तरह से अनस्क्रिप्टेड और एंटरटेनमेंट का पूरा डोज।
क्या होगा खास इस शो में?
‘7 डेज लाइव’ शो का कांसेप्ट कुछ बिल्कुल नया है। अनुभव सिंह बस्सी ने शो के प्रोमो में बताया कि इंटरनेट पर लोग कुछ ही सेकंडों में वायरल हो जाते हैं और सवाल उठाया कि अगर इन वायरल क्रिएटर्स को एक साथ एक कमरे में बंद कर दिया जाए तो क्या होगा? अब ये देखना होगा कि इन क्रिएटर्स का मनोरंजन और दर्शकों के लिए क्या खास पेश करते हैं। इस शो में चार क्रिएटर्स दो जोड़ी में होंगे। ये जोड़ी कितनी चैलेंजिंग हो सकती है, इसका अंदाजा हम सभी को प्रोमो से ही मिल रहा है।
शो में इन क्रिएटर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखानी होगी और वो जो कुछ भी करेंगे, वो दर्शकों के डिमांड के हिसाब से होगा। विजेता वही जोड़ी होगी, जिसे सबसे ज्यादा व्यूज मिलेंगे। इसके प्रोमो का कैप्शन था, ‘सब वायरलिटी और व्यूज का चक्कर है बाबू भैया’।
लवकेश कटारिया भी ले रहे हिस्सा
इस शो को होस्ट कर रहे हैं अनुभव सिंह बस्सी, जिनकी कॉमेडी और उनके शानदार कमबैक के चलते वो दर्शकों के बीच में खासे मशहूर हैं। हालांकि शो के कंटेस्टेंट्स में भी बड़े बड़े नाम शामिल हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा रहे लवकेश कटारिया, लॉकअप सीजन 1 का हिस्सा रहीं अंजलि अरोड़ा और उर्फी जावेद की छोटी बहन और कॉन्टेंट क्रिएटर डॉली जावेद भी इस शो में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: ‘सारी पोल खोलकर रख दूंगी’, हिंदूस्तानी भाऊ पर क्यों भड़कीं Rakhi Sawant?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines