Boney Kapoor Hair Transplant Surgery: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराई है। 68 साल की उम्र में ऐसा कराने के पीछे की वजह भी बोनी कपूर ने बता दी है। उन्होंने बताया कि अब उनका सिर भी बालों से भर जाएगा। हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराने के बाद बोनी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में बोनी कपूर के इस प्रोसेस से गुजरने के पहले और बाद के हुए बदलाव को दिखाया गया है।
कहा, अब मेरा सिर ढक जाएगा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बोनी कपूर हैदराबाद में एक हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक का उद्घाटन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह भी इस इस क्लिनिक के ग्राहकों में से एक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब मेरा सिर ढक जाएगा और मेरा सिर ढक जाएगा। बाल उग जाएंगे, क्या बात है। इसके अलावा फिल्म मेकर ने अपने फॉलोअर्स को हेयर रीग्रोथ का पूरा प्रोसेस भी समझाया। साथ ही ट्रांसप्लांट के बाद अपना सिर भी दिखाया।
यह भी पढ़ें: Ex की याद आ गई मुझे… Dance Diwane के सेट पर किसके ख्यालों में खोए अभिषेक कुमार?
सर्जरी के बाद बताया अनुभव
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराने के बाद बोनी कपूर ने अपने अनुभव को भी बताया। उन्होंने कहा कि अब तक अनुभव तो अच्छा रहा है। अब आगे देखना होगा कि मेरे सिर पर जो बाल उग रहे हैं वो मुझे एक बेहतर इंसान दिखने में कितनी मदद करेगा। आपको बता दें कि सिर्फ बोनी कपूर के अलावा भी बॉलीवुड के कई स्टार्स हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करा चुके हैं।
सलमान से संजय दत्त तक शामिल
आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं जिन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी इस प्रक्रिया से गुजर चुके हैं। उनके अलावा संजय दत्त, अक्षय कुमार, गोविंदा, कपिल शर्मा और हिमेश रेशमिया समेत कई स्टार्स हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करा चुके हैं। सोशल मीडिया पर इन सुपरस्टार्स की कई तस्वीरें मौजूद हैं जिनमें हेयर ट्रांसप्लांट से पहले और बाद में हुए बदलाव को साफ देखा जा सकता है।
इस फिल्म में आए थे नजर
गौरतलब है कि बोनी कपूर को आखिरी बार साल 2023 में आई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह पहली बार एक्टिंग करते दिखे थे। हालांकि उन्होंने फिल्म को करने के पीछे की वजह भी बताई थी। बोनी ने बताया था कि उनके सभी बच्चे उन्हें एक्टिंग करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए उन्होंने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए हामी भरी थी।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
24 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines