2025 Blockbuster Movies in Low Budget: सिनेमा जगत में आजकल फिल्मों के बजट की बात 200-400 करोड़ में की जाती है. वहीं, जिस फिल्म के नाम के आगे पैन इंडिया लग जाए तो वो बड़े स्केल वाली फिल्में बन जाती हैं. इसके साथ ही अगर उनका कलेक्शन 500-1000 करोड़ ना हो तो वो कमर्शियली हिट भी नहीं मानी जाती हैं. अब तो फिल्मों के लिए 100-200 करोड़ का कलेक्शन आम हो गया. लेकिन, अगर इन सबके बीच छोटे बजट की फिल्म इस कमाई के आंकड़े को पार कर जाती है तो ये काफी सरप्राइजिंग होता है. ऐसे में आज आपको 2025 की उन छोटे बजट की फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनके पास ना तो कोई बहुत बड़ा बजट है और ना ही कोई बड़ा चेहरा. बावजूद इसके फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इंडस्ट्री के बड़े धुरंधरों तक को पीछे छोड़ दिया. चलिए बताते हैं उन मूवीज के बारे में…
सैयारा
अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ इस साल की हिट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म से दोनों स्टार्स ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था. इसे 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और IMDB के मुताबिक, फिल्म का बजट 50 करोड़ था और इंडिया में इसका कुल कलेक्शन 329.50 करोड़ रहा था. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 570.09 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म में ना तो कोई बड़ा चेहरा था और ना ही कोई बहुत बड़ा बजट लेकिन, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: 2025 की टॉप साउथ मूवी, 2 घंटे 50 मिनट में एक्शन के साथ-साथ मिलेगा सस्पेंस; अब OTT पर दी दस्तक
महावतार नरसिम्हा
‘महावतार नरसिम्हा’ भारतीय इतिहास की पहली एनिमेटेड फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. IMDB के अनुसार, इसका निर्माण महज 30 करोड़ के बजट में किया गया था लेकिन, फिल्म को दर्शकों से इतना जबरदस्त रिस्पांस मिला कि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 297.38 करोड़ रहा. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 325.38 करोड़ का बिजनेस किया था. भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एनिमेटेड फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला.
सु फ्रॉम सो
कन्नड़ फिल्म ‘सु फ्रॉम सो’ को 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस मूवी ने बिना किसी शोर-शराबे के बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप लिए थे. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसने बजट से 25 गुना ज्यादा बिजनेस किया है.IMDB के अनुसार, जेपी थूमिनाड और राज बी. शेट्टी की फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 107.50 करोड़ और दुनियाभर में 122.50 करोड़ की कमाई की थी. जबकि इसका बजट 10 करोड़ था.
यह भी पढ़ें: ‘खाना रेत और पानी तेजाब लगता था…’, जब पिता के आखिरी पलों को यादकर रो पड़े अनुपम खेर, बताया क्या थे आखिरी शब्द
लोखा चैप्टर-1 चंद्रा
मलयालम फिल्म ‘लोखा चैप्टर-1 चंद्रा’ को 28 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसमें कल्याणी प्रियदर्शन और सैंडी मास्टर जैसे स्टार्स ने अहम रोल प्ले किया है. IMDB के मुताबिक इसका कुल बजट 35 करोड़ था, जबकि फिल्म ने भारत में 139.65 करोड़ और दुनियाभर में 249 करोड़ का बिजनेस किया था. ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
मिराई
तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘मिराई’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. IMDB के अनुसार फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ है. अब तक इंडिया में इसने 53 करोड़ और दुनियाभर में 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इस तेलुगु फिल्म को 12 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. ऐसे में अभी इसकी रिलीज को महज 4 दिन का वक्त हुआ है. फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. देखना होगा कि तेजा सज्जा अपनी ही फिल्म ‘हनुमान’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं.
ये तो थीं छोटे बजट की वो फिल्में जिसमें ना कोई बड़ा स्टार है और ना ही कोई बड़ा बजट. हालांकिं, इसके अलावा सिनेमाघरों में 2025 में ढेरों फिल्मों को रिलीज किया गया है, जिन्होंने कम बजट की होकर भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. इन फिल्मों ने मोटे बजट की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है.
यह भी पढ़ें: ‘आंचल फैलाकर अपना पति मांग रही…’, पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह ने लगाई मदद की गुहार, बोलीं- ‘पैसा नहीं चाहिए’
छोटे बजट की फिल्मों से मेकर्स को सीखने की जरूरत
गौरतलब है कि छोटे बजट की इन फिल्मों की हिट ये बताती है कि दर्शकों के लिए फिल्म का बजट और किसी बड़े चेहरे की जरूरत नहीं है. फिल्म की कहानी मायने रखती है. वहीं, जब एनिमेटेड फिल्में हिट हो रही हैं तो इससे ये भी साफ होता है कि मेकर्स को सीखने की जरूरत है कि फिल्म के अच्छे विजुअल्स, वीएफएक्स और डबिंग भी मायने रखती है. आज का दर्शक अच्छी स्टोरी के साथ ही इन सब चीजों को भी देखता है. इन फिल्मों से मेकर्स को सीख लेने की जरूरत है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines