Game Changer: साउथ मेगास्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘गेम चेंजर’ इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बता है, ऐसे में फिल्म के स्टार्स इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच एक दुखद खबर आ रही है। हाल ही में फिल्म का एक प्री-रिलीज इवेंट रखा गया और इवेंट के बाद एख बड़ा हादसा हो गया और इवेंट में आए दो फैंस की मौत हो गई।
इवेंट के बाद हुआ हादसा
दरअसल, इवेंट से घर जा रहे दो फैंस की मौत हो गई है। हादसा फिल्म के इवेंट के बाद हुआ, जब अरवा मणिकांता और थोकडा चरण नाम के दो दोस्त बाइक से जा रहे थे, तभी उल्टी दिशा से आ रही वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों दोस्तों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौत हो गई। वहीं, अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
कहां हुआ था इवेंट?
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ के इस प्री-रिलीज इवेंट का आजोयन आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम (राजमुंदरी) में किया गया था। इस इवेंट में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे और इसकी वजह से इवेंट में बहुत भीड़ भी शामिल हुई थी। जब इवेंट खत्म हुआ, तो अरवा और थोकडा दोनों अपने घर जाने लगे, लेकिन इस दौरान दोनों की मौत हो गई।
पवन ने शेयर किया पोस्ट
पुलिस ने ये मामला दर्ज कर लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी दुख जाहिर किया है और इसको लेकर एक पोस्ट भी अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है। पवन ने अपने पोस्ट में लिखा कि एडीबी रोड पर हुई दुर्घटना में युवक की मौत दुखद है। जन सेना पार्टी की ओर से हम मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें- Hansika Motwani के खिलाफ भाभी ने दर्ज कराई FIR, Nancy James ने पति पर भी लगाए आरोप
संबंधित खबरें
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
17 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
6 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
8 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
8 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
10 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
10 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines