Prime Video Trending Movie: बॉलीवुड में पिछले साल 2025 में कई फिल्में रिलीज हुईं. इनमें कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए तो वहीं इनमें से कुछ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जाकर गिरीं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसे आईएमडीबी पर टॉप रेटिंग मिली, लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. हालांकि ओटीटी पर इस फिल्म ने आते ही कमाल दिखा दिया और ये प्राइम वीडियो की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. हम बात कर रहे हैं फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ की. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.
सच्ची घटना पर बेस्ड
फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला की लड़ाई (Battle of Rezang La) पर बेस्ड है. इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है. इसमें दिखाया गया है कि जब 120 भारतीय सैनिक रेजांग ला पोस्ट पर तैनात थे तो करीब 3000 चीनी सैनिक उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे. वहीं 3000 चीनी सैनिकों पर 120 भारतीय सैनिक भारी पड़ गए थे. फिल्म में इन सैनिकों की पर्सनल लाइफ भी दिखाई गई है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसने ‘चुड़ैल’ बन डराया, फिर हुईं कहीं लापता; 24 साल पहले दी थी ब्लॉकबस्टर
कहानी ने जीता दिल
‘120 बहादुर’ ये भी दिखाती है कि कैसे मुश्किल समय में एकजुट होकर हम दुश्मन को धूल चटा सकते हैं. इस लड़ाई में मेजर शैतान सिंह ने बड़ा रोल निभाया था और अपनी टीम को मोटिवेट किया था. फिल्म को देखते ही आपके अंदर की देशभक्ति भी जाग जाएगी. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हुई थी. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन इसकी कहानी ने ऑडियंस के दिल को छू लिया.
फिल्म में कौन-कौन?
रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ-साथ राशि खन्ना, अंकित सिवाच, विवान भाटेना और एजाज खान लीड रोल में हैं. राशि खन्ना और फरहान अख्तर की जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया है. वहीं राशि खन्ना ने भी पहली बार स्क्रीन पर किसी भारतीय जवान की पत्नी का किरदार निभाया है, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया. बता दें ये फिल्म 21 नवंबर साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
8 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
10 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
11 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines