Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर खूब जोर-शोर से इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। लोगों को भी बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इस बीच अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘देशभक्ति’ पर फिल्में करने पर अपने विचार साझा किए हैं और बताया है कि वो इन फिल्मों को क्यों करते हैं? आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
संयोग से मिल रही बैक-टू-बैक देशभक्ति फिल्में
हाल ही में दिल्ली में सिद्धार्थ ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि इस तरह की फिल्मों में काम करना बस संयोग से हुआ है, जो बैक-टू-बैक देशभक्ति फिल्में मिल रही हैं। मेरे लिए वर्दी बहुत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि एक आदमी पर वर्दी से बेहतर कुछ भी नहीं लग सकता। फिर चाहे देश सेवा का वो कोई भी तरीका क्यों ना हो? सिद्धार्थ ने आगे कहा कि फिल्म ‘योद्धा’ में मैंने एक काल्पनिक वर्दी पहनी हैं और इससे पहले सैन्य और पुलिस की वर्दी वाले किरदार निभाए हैं।
रोमांटिक फिल्मों पर भी बोले सिद्धार्थ
इतना ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ ने रोमांटिक फिल्मों पर भी बात की और कहा कि हां, फिल्म योद्धा में प्रेम कहानी जरूर है, जैसा आपने ट्रेलर में देखा होगा। हालांकि ये पूरी तरह से लव स्टोरी पर बेस्ड नहीं है। हां, इसके बारे में आपको करण जौहर से पूछना चाहिए कि वो मेरे लिए अपनी अगली रोमांटिक फिल्म कब बना रहे हैं? इसी के साथ अगर अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ की बात करें तो इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। फैंस बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
लोगों में फिल्म के लिए अलग ही क्रेज
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये फिल्म 15 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले इसके गाने रिलीज किए जा रहे हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रहे है। साथ ही फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आया है। अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है?
यह भी पढ़ें- Mumbai Blast Case में कैसे उछला था Sanjay Dutt का नाम? एक्टर को जाना पड़ा था जेल
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
15 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines