Upcoming Web Series in March 2025: मार्च 2025 में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की धूम मचाने वाली है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5 और अन्य प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। खुशी कपूर-इब्राहिम अली खान की ‘नादानियां’ से लेकर वेंकटेश दग्गुबाती की ‘संक्रांति की वस्तुनाम’ तक, कई धमाकेदार कंटेंट आपका इंतजार कर रहे हैं। अगर आप घर बैठे नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन्हें मिस न करें!
मिस्टर हाउसकीपिंग (1 मार्च, टेंटकोट्टा प्ले)
हरि भास्कर और लोसलिया मारियानेसन स्टारर यह फिल्म एक हाउसकीपर की कहानी है, जिसे अपनी एक्स-वाइफ के घर में नौकरी मिलती है। इससे उनकी पुरानी यादें और रिश्ते फिर से खुलने लगते हैं। क्या वे अपने मतभेद भुलाकर फिर से साथ आ पाएंगे?
संक्रांतिकी वस्तुनाम (1 मार्च, शाम 6 बजे | Zee5, ज़ी टीवी)
वेंकटेश दग्गुबाती की यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म पूर्व आईपीएस अधिकारी वाईडी राजू की कहानी दिखाती है, जो अपनी पत्नी के साथ गांव में शांत जीवन बिता रहा है।
सुजल – द वोर्टेक्स सीजन 2 (1 मार्च | अमेज़न प्राइम वीडियो)
यह सीजन चेलप्पा, एक मशहूर वकील, की कहानी को आगे बढ़ाता है, जिसकी हत्या एक चौंकाने वाले मोड़ में हो जाती है। इसके बाद सकाराय को उसके परिवार की मदद के लिए आगे आना पड़ता है।
नादानियां (7 मार्च | नेटफ्लिक्स)
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की यह डेब्यू रोमांटिक कॉमेडी पहले से ही सुर्खियों में है। शौना गौतम के निर्देशन और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के समर्थन से बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी और दीया मिर्जा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी ।
दुपहिया (7 मार्च | प्राइम वीडियो)
‘पंचायत’ जैसी दिलचस्प कहानी पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज परफेक्ट है। सोनम नायर के निर्देशन में बनी इस शो की कहानी धड़कपुर नाम के अपराध-मुक्त गांव में सेट है, जहां एक पिता अपने होने वाले दामाद के लिए खरीदी गई दो पहिया गाड़ी के चोरी हो जाने से मुश्किलों में पड़ जाता है। गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
द वेकिंग ऑफ ए नेशन (7 मार्च | SonyLiv)
सच्ची घटनाओं से प्रेरित वेब शोज के फैंस के लिए यह सीरीज एक शानदार विकल्प है। इसमें ‘मिसमैच्ड’ फेम तारुक रैना, निकिता दत्ता, साहिल मेहता, भावशील सिंह साहनी, अलेक्जेंडर वेस्ट और पॉल मैकइवान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बी हैप्पी (14 मार्च | प्राइम वीडियो)
‘आई वांट टू टॉक’ के बाद, अभिषेक बच्चन एक और दमदार ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। ‘बी हैप्पी’ एक अकेले पिता और उसकी बेटी के बीच के खूबसूरत रिश्ते की कहानी है, जो दर्शकों के दिलों को छू जाएगी।
कन्नडा (21 मार्च, 2025 | जियोहॉटस्टार)
क्राइम-थ्रिलर ‘कन्नडा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस शो से पंजाबी गायक परमिश वर्मा अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ अरुणोदय सिंह, जैस्मीन बाजवा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रणवीर शौरी और आधार मलिक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विदमुयार्ची (3 मार्च, 2025 | नेटफ्लिक्स)
अजित कुमार और तृषा कृष्णन की एक्शन थ्रिलर ‘विदमुयार्ची’, जो 6 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड मूवी ‘ब्रेकडाउन’ से प्रेरित है। इसे 3 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 2 घंटे 32 मिनट वाली इस साइको-थ्रिलर फिल्म के आगे ‘हॉरर’ भी लगेगा फीका! Netflix पर देखें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
13 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
13 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
17 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
28 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
28 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
28 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
29 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines