Tiger Shroff Pranked Akshay Kumar: ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) की जबरदस्त बॉन्डिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है दोनों कई पब्लिसिटी स्टंट कर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। फिल्म को हिट करवाने में ये दोनों कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ऐसे में अब होली के बाद इनका एक और मजेदार वीडियो सामने आ गया है। आज 1 अप्रैल है और पूरी दुनिया इस दिन एक-दूसरे को अप्रैल फूल बनाने में लगी हुई है।
अक्षय कुमार बने अप्रैल फूल
ऐसे में ये दोनों भी कम नहीं हैं। अक्षय कुमार कितने मस्तीखोर हैं ये तो पूरी दुनिया जानती है। उन्हें अक्सर लोगों के साथ प्रैंक और शरारत करते हुए देखा जाता है। लेकिन इस बार प्रैंक मास्टर पर किसी और ने ही उल्टा प्रैंक कर दिया है। इस बार छोटे मियां यानी टाइगर ने अक्षय कुमार को बकरा बना दिया है। कुछ देर पहले खुद इन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग जोर-जोर से हंस रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे टाइगर ने कोल्ड ड्रिंक के साथ अक्षय पर प्रैंक कर दिया है।
टाइगर ने अक्षय के साथ किया प्रैंक
वो कोल्ड ड्रिंक की बोतल को हिलाकर छोड़ देते हैं और फिर अक्षय से अपने लिए उसे खोलने को कहते हैं। जैसे ही खिलाड़ी अक्षय कुमार इस बोतल को खोलते हैं सारी ड्रिंक उन पर गिर जाती है और उनका पूरा चेहरा गंदा हो जाता है। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग अक्षय पर जोर-जोर से हंसते हैं और वो बदला लेने के लिए ये कोल्ड ड्रिंक सभी लोगों पर डाल देते हैं। अब इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो वायरल होते ही उल्टा टाइगर ट्रोल हो गए हैं। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है ये जानने के लिए कमेंट सेक्शन पर नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda ने लाखों में नीलाम किया अपना Filmfare Award, पैसों के लिए क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
लोगों ने क्यों किया ट्रोल
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया, ‘सर थोड़ी सी ओवरएक्टिंग हो गई।’ एक शख्स बोला, ‘आज 50 अक्षय पाजी के कटेंगे।’ किसी ने लिखा, ’50 रुपये कट करो ओवरएक्टिंग का।’ कोई कह रहा है, ‘ये कैंडिड कितना स्क्रिप्टेड था।’ एक कमेंट आया, ‘ले लिया बदला छोटे ने।’ एक और ने यही कमेंट किया, ‘सॉरी लेकिन हमें पता है कि वह स्क्रिप्टेड था।’ एक ट्रोलर बोला, ‘स्क्रिप्टेड नहीं होता तो अच्छा लगता।’ अब लोगों ने इन दोनों पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने प्रैंक करने की एक्टिंग की है और ये पूरा वीडियो स्क्रिप्टेड है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines