Phir Aayi Hasseen Dillruba Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस हसीन दिलरुबा बनकर लौट रही हैं। दरअसल, तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ (Phir Aayi Hasseen Dillruba Teaser) का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन दिया, ‘रिशू और रानी की कहानी में प्यार और पागलपन दोनों अभी बाकी हैं। फिर आई हसीन दिलरुबा जल्द हो रही है रिलीज, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’
तापसी पन्नू का दिखा नया अंदाज
आपको बता दें कि फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ तापसी पन्नू की साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का अगला पार्ट है। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी और सनी कौशल दिखाई देंगे। टीजर में दोनों की झलक देखने को मिल रही है। वहीं तापसी पन्नू का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
यहां देखें फिल्म का टीजर
मर्डर मिस्ट्री पर आधारित
कहानी की बात करें तो तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म के टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में कपल (तापसी और विक्रांत) की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि इसकी रिलीज डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
पिछले साल रिलीज हुआ था पोस्टर
तापसी पन्नू ने पिछले साल फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में एक्ट्रेस को लाल रंग की साड़ी में देखा गया था। हालांकि पोस्टर में एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। उनका बैक लुक देखने को मिला था। पोस्टर शेयर करते हुए तापसी ने लिखा था, ‘एक नए शहर में, फिर एक बार…तहलका मचाने आ रही है, हमारी हसीन दिलरुबा!’
अगले महीने करेंगी शादी
गौरतलब है कि तापसी पन्नू इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों ही रिवील किया कि वह अपने बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो के साथ शादी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अगले साल मार्च में शादी कर सकती हैं। खबर यह भी है कि दोनों डेस्टीनेशन वेडिंग करेंगे। इसके लिए दोनों ने राजस्थान को चुना है। जाहिर है कि अधिकतर बॉलीवुड कपल्स अपनी रॉयल वेडिंग के लिए राजस्थान को चुन चुके हैं।
संबंधित खबरें
Tiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
13 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
13 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
13 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
14 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
14 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
54 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
85 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
206 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines