Srividya struggle story: बॉलीवुड में एक्ट्रेस मधुबाला को लेकर कहा जाता है कि वो जीवन भर सच्चे प्यार के लिए तरसती रह गईं। साउथ की भी एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रजनीकांत की पहली एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वाली श्री विद्या ने अपने पूरे जीवन में करीब 800 फिल्में की। तमिल के फेमस कॉमेडियन कृष्णमूर्ति की बेटी श्री विद्या ने पिता की गंभीर बीमारी की वजह से घर संभालने के लिए महज 13 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।
उन्होंने साल 1967 में शिवाजी गणेशन के साथ तमिल फिल्म ‘तिरुवरुचेलवर’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘दिल्ली टू मद्रास’ थी। श्री विद्या ही वो एक्ट्रेस थीं, जो ‘अपूर्व रागंगल’ में रजनीकांत की पहली हीरोइन बनी। साउथ की सफल एक्ट्रेस होने के बावजूद श्री विद्या को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ा। वो अपनी निजी जिंदगी में कभी खुश नहीं रह पाईं।
शूटिंग के दौरान हुआ कमल हासन से प्यार
फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ में काम करने के दौरान श्री विद्या और कमल हासन एक दूसरे के करीब आ गए। कमल ने एक्ट्रेस को प्रपोज भी किया था, लेकिन श्री विद्या की मां नहीं चाहती थी कि दोनों शादी करें। लिहाजा दोनों अलग हो गए। कमल से अलग होने के बाद श्री विद्या और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भारथन के रिलेशनशिप रूमर्स ने खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन ये रिश्ता भी अपने अंजाम तक नहीं पहुंच सका।
पति ने की पैसे के लिए शादी
प्यार में दो बार दिल टूटने के बाद श्री विद्या ने परिवार के खिलाफ जाकर अपनी मलयालम फिल्म ‘तिकन्नल’ के असिस्टेंट डायरेक्टर जॉर्ज थॉमस से शादी कर ली। श्री विद्या ने शादी से पहले ही डिसाइड कर लिया था कि उन्होंने छोटी उम्र से ही काम किया है तो शादी के बाद हाउसवाइफ की तरह जीवन बिताएंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, श्री विद्या के पति ने उन्हें एक्टिंग छोड़ने नहीं दी। धीरे-धीरे श्री विद्या को एहसास हो गया कि उसने थॉमस से शादी कर के बड़ी गलती कर दी।
अपनी ही प्रॉपर्टी के लिए लड़नी पड़ी लंबी लड़ाई
शादी के बाद धीरे-धीरे श्री विद्या की जिंदगी बद से बदतर होती चली गई। आखिरकार एक्ट्रेस ने शादी तोड़ने का फैसला किया। इतना ही नहीं तलाक लेने के बाद श्री विद्या को पति के खिलाफ अपनी ही प्रॉपर्टी और अवॉर्ड्स वापस लेने के लिए केस करना पड़ा। लंबी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस के हक में फैसला सुनाया।
एक्ट्रेस की जिंदगी ने हर मोड़ पर उनकी परीक्षा ली ही। मौत ने भी मेहरबानी करने की जहमत नहीं उठाई। साल 2003 में एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ और जिंदगी के हर तूफान से लड़ने वाली श्री विद्या कैंसर की वजह से जीवन की जंग हार गईं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
5 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
5 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
9 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
19 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
20 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
20 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
20 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines