RRR Movie In Japan: पैन इंडिया फिल्म ‘आरआरआर‘ (RRR) का क्रेज लोगों के बीच आज भी बना हुआ है। जब से ये फिल्म रिलीज हुई है कामयाबी के झंडे गाड़ती जा रही है। पहले ‘आरआरआर’ का जादू भारतीय ऑडियंस पर दिखाई दिया। इसके बाद ऑस्कर्स में भी इस फिल्म ने देश का नाम रोशन कर दिया। वहीं, अब जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) की फिल्म जापान में कमाल दिखा रही है। इस फिल्म को जापान में रिलीज हुए करीब डेढ़ साल हो चुके हैं। अभी भी इस फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी वहां कम नहीं हुई है।
‘आरआरआर’ का जापान में दिखा जलवा
हाल ही में इस बात का एक बड़ा सबूत देखने को मिला है। RRR के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट सामने आया है इसमें कुछ ऐसा कहा गया है जिसे पढ़कर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। एक तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी गई है कि महज 1 मिनट से भी कम वक्त में जापान में ‘आरआरआर’ के शो के सभी टिकट बिक गईं। ये सुनने में वाकई लोगों को सरप्राइज कर सकता है क्योंकि इतने दिनों तक तो भारत में भी किसी फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखने को नहीं मिलती।
1 मिनट के अंदर बिक गई शो की टिकट
लेकिन जापान में ‘आरआरआर’ आज भी लोगों को पसंद आ रही है। अब सामने आए इस ट्वीट में लिखा गया है, ‘जापान में इसकी थिएट्रिकल रिलीज को लगभग 1.5 साल हो गए हैं। तब से ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।’ इसके बाद ट्वीट में लिखा है, ’18 मार्च के शो की टिकट मिनट भर से भी कम समय में बिक गईं।’ ये ट्वीट देख अब फैंस भी खुशी से नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna की टोपी के बाद जैकेट ने खींचा ध्यान, Vijay Deverakonda से फिर जुड़ा नाम
राजामौली भी बनेंगे फिल्म के शो का हिस्सा
बता दें, 12 मार्च को इसी सोशल मीडिया हैंडल से एक और ट्वीट देखने को मिला था जिसमें लिखा था कि एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) 18 मार्च को जापान में ‘आरआरआर’ फिल्म के शो में भाग लेंगे। इस शो की स्क्रीनिंग के लिए ही बुकिंग शुरू की गई थी। याद दिला दें, ‘आरआरआर’ के डायलॉग्स से लेकर फिल्म के गाने और स्टंट तक लोगों को पसंद आए थे। इस फिल्म की कहानी और इसमें दिखाई दे रहे एक्टर्स फैंस के दिल पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। ये फिल्म कई रिकार्ड्स तोड़ चुकी है और आगे भी इतिहास रचती रहेगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines