Miss World 2024: साल था 1966 और नाम था रीता फारिया (Reita Faria), भारत की पहली महिला, जिनके सिर पर सजा मिस वर्ल्ड का ताज। अब तक 6 बार भारत ने इस खिताब वो अपने नाम किया है। इंडिया की 6 हसीनाओं के सिर इस ताज ने अपनी जगह बनाई है और अब एक बार फिर से 7वीं बार भारत के नाम ये खिताब हो सकता है। 71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट कर रही है। देखने वाली बात होगी कि इस बार ये ताज किसके सिर पर होगा?
उधार स्विमसूट पहन बनीं ‘मिस वर्ल्ड’
अब जब भारत एक बार फिर से इस प्रतियोगिता में शामिल है, तो इस कॉम्पिटिशन की पहली विनर यानी भारत की पहली ‘मिस वर्ल्ड’ रीता फारिया का जिक्र होना तो लाजिमी है। रीता फारिया जिन्होंने साल 1966 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस कॉम्पिटिशन का हिस्सा बनने के लिए रीता ने जो आउटफिट पहना था वो उन्होंने उधार लिया था। जी हां, आपने सही पढ़ा है रीता फारिया उधार का स्विमसूट पहन इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी थी।
‘मम्मी लॉन्ग लेग्स’ नाम से चिढ़ाते थे स्कूली लड़के
रीता बेहद सुंदर, समझदार और एनर्जेटिक लड़की थी। उनकी हाइट भी 5 फीट 8 इंच थी और जब वो स्कूल में पढ़ती थी तो इसके लिए स्कूली लड़के उन्हें चिढ़ाते थे और उनका मजाक बनाते थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने रीता को ‘मम्मी लॉन्ग लेग्स’ नाम से पुकारना भी शुरू कर दिया, लेकिन रीता ने कभी भी किसी बात को दिल से नहीं लगाया और हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया।
अपने सपने को रीता ने किया पूरा
बचपन से ही रीता चाहती थी कि वो एक डॉक्टर बने और इसके लिए वो हमेशा बेहद सीरियस रहीं। ‘मिस वर्ल्ड’ बनने के बाद भी उन्होंने अपनी इस इच्छा को नहीं मरने दिया और अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद जब वो डॉक्टर बनीं, तो उन्होंने खुद को ग्लैमर से दूर किया और सिंपल लाइफ जीने लगीं। अब रीता 80 साल की हो चुकी हैं और वो मुंबई में रहती हैं।
यह भी पढ़ें- ऐसे ही नहीं चुनी जाएगी 71वीं ‘विश्व सुंदरी’, Miss World कॉम्पिटिशन के जज की कुर्सी संभालेंगे 12 सेलिब्रिटी
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines