Rakhi Sawant Viral Post: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं। जब से उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने दूसरी शादी की है, तब से दोनों के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है। एक तरफ आदिल अपनी दूसरी बेगम सोमी खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर राखी सोशल मीडिया पर कभी अपने इमोशंस तो कभी गुस्सा जाहिर करती दिख रही हैं। इस बीच ड्रामा क्वीन ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग हिल गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
राखी सावंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दो चिम्पांजी शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही बड़े प्यार से एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही राखी सावंत ने फैंस से एक सवाल भी पूछा है। आइए जानते हैं कि क्या है वो सवाल?
यह भी पढ़ें: जब Emraan Hashmi के साथ इंटीमेट सीन करते हुए बेकाबू हो गई एक्ट्रेस, कट बोलने के बाद भी नहीं रुकी
फैंस ने दिए ताबड़तोड़ रिएक्शन
ड्रामा क्वीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछा, ‘पहचाना कौन है?’ इसके बाद से ही राखी की पोस्ट पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन आने शुरू हो गए। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए दोनों चिम्पांजी को आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान बता रहे हैं।
रितेश सिंह से कर दिया कम्पेयर
राखी सावंत की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ खान जिन्हें मशहूर होने की चाहत है। आदिल खान, जो पहले ही राखी सावंत की वजह से मशहूर हो चुका है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आखिर राखी सावंत ने रिएक्ट ही कर दिया वो भी 100% सही।’ इस बीच एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कब जाएगा तुम्हारा बचपना।’ मजे की बात ये है कि कुछ यूजर ने फोटो को देखने के बाद उसकी तुलना राखी के पहले पति रितेश सिंह के साथ कर दी है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines