हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shahrukh Khan-Preity Zinta ने ऐसे की थी 'तेरे लिए' की रिहर्सल, वायरल हुआ वीडियो, तो पुरानी यादों में खोए फैंस

Shahrukh Khan-Preity Zinta: फिल्म ‘वीर-जारा’ के गाने ‘तेरे लिए’ का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ‘तेरे लिए’ पर रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया।

विज्ञापन
Preity Zinta, Shah Rukh Khan, image credit- Google

Shahrukh Khan-Preity Zinta: कुछ फिल्मे ऐसी होती हैं, जो सालों बाद भी लोगों के दिलों में बसी रहती है। एक ऐसी ही फिल्म जिसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने अपनी एक्टिंग से ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि ये कहानी आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘वीर-जारा’ की। ये उन फिल्मों में से है, जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। अब इस फिल्म के गाने का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रीति जिंटा ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो फिल्म ‘वीर-जारा’ के गाने ‘तेरे लिए’ की रिहर्सल का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ‘तेरे लिए’ की रिहर्सल कर रहे हैं। दोनों सितारे बहुत ही अच्छे से अपने काम को कर रहे हैं। इस दौरान दोनों एक सीन में अटकते हैं और फिर दोनों इसे दोहराते हैं। इस दौरान दोनों ही केजुअल लुक में होते हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा ये कैप्शन

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति ने एक बड़ा-सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा कि एक अवॉर्ड शो के लिए तैयारी। मुझे याद है कि तब मैं दो दिनों तक नहीं सोई थी और जोंबी की तरह फील कर रही थी। @iamsrk ने अपने चुटकुलों से माहौल को बेहद फनी बनाया हुआ था।

विज्ञापन

पुरानी यादों में खोए यूजर्स

वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और नेटिजंस इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड में अब वो बात नहीं रही। दूसरे यूजर ने लिखा कि आई लव वीर-जारा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत ही शानदार फिल्म है ये। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि जब ये फिल्म आई थी तो लोगों ने इसकी खूब तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें- Swatantrya Veer Savarkar: Randeep Hooda के फैंस जरूर देखें, कहानी बोरिंग पर एक्टिंग अच्छी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola