Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की गुरुवार रात मौत हो गई। वह कई साल से बांदा की जेल में बंद था। देर रात हार्ट अटैक आने पर इलाज के दौरान मुख्तार ने दम तोड़ दिया। बता दें कि मुख्तार अंसारी पर करीब 65 से ज्यादा मामले दर्ज थे। करीब 3 दशक तक अपराध के मामले में उसका नाम गूंजता रहा है। ऐसा कह सकते हैं कि अपराध की दुनिया का दूसरा नाम मुख्तार अंसारी था। खैर अब माफिया तो रहा नहीं लेकिन आज हम आपको मुख्तार के काले कारनामों से रूबरू कराती वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसका नाम ‘रक्तांचल’ है।
अपराध की दुनिया पर बनी वेब सीरीज
वेब सीरीज ‘रक्तांचल’ मुख्तार अंसारी की जिंदगी की तरह ही अपराध की दुनिया पर बनी थी। इस सीरीज में क्रांति प्रसाद झा मुख्य किरदार में थे। एमएक्स प्लेयर की हिट सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। IMDB पर भी इस सीरीज को 10 में से 6.8 रेटिंग दी गई थी। इसकी खास वजह थी कि ‘रक्तांचल’ की कहानी क्राइम के साथ राजनीति की दुनिया से भी रूबरू कराती है। इसके अलावा इस सीरीज का आप फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha चुनाव में एक बार फिर उतरेंगे Govinda! वायरल तस्वीर से मिला हिंट
संगठित अपराध से रूबरू कराती है सीरीज
आपको बता दें कि ‘रक्तांचल’ के पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद इसका दूसरा पार्ट भी आया था, जिसमें क्रांति प्रसाद झा के अलावा निकेतन धीर, शशि चतुर्वेदी, सौंदर्य शर्मा, चित्ररंजन त्रिपाठी और प्रमोद पाठक जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। सीरीज की कहानी आपको 80 के दशक में ले जाती है, जब उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में गैंगस्टर का दबदबा बढ़ता जा रहा था। ये सीरीज ऐसे ही संगठित अपराध से आपको रूबरू कराती है।
फ्रीडम फाइटर का पोता था अंसारी
‘रक्तांचल’ के किरदार और घटनाओं को काल्पनिक बताया गया है, लेकिन सच ये भी है कि सीरीज की सारी घटनाएं और चरम सीमा पर पहुंचे अपराध की कहानियां असल जिंदगी से ली गई हैं। यह वही दौर था, जब मुख्तार अंसारी क्राइम की दुनिया में उभरता हुआ नाम था। गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जो 1926-1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके थे। वहीं मुख्तार के पिता सुब्हानउल्लाह अंसारी बड़े वामपंथी नेता थे।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
3 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
4 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
4 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
4 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines