Miss World 2024, Krystyna Pyszkova: बीती रात पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर थीं। होनी भी चाहिए थी क्योंकि भारत ने 28 साल बाद मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता की मेजबानी जो की है। एक बार फिर से भारत की धरती पर ‘विश्व सुंदरी’ का चयन किया गया और ये खिताब जीता Czech Republic की हसीना क्रिस्टीना पिजकोवा (Krystyna Pyszkova) ने।
टॉप 8 तक रहीं सिनी शेट्टी
इस रेस में भारत भी पीछे नहीं रहा और इंडिया को रिप्रजेंट कर रही सिनी शेट्टी ने टॉप 8 तक मजबूती से पकड़ बनाकर रखी, लेकिन इसके बाद वो बाहर हो गई। अब जब दुनिया को 71वीं नई ‘विश्व सुंदरी’ मिल गई है, तो लोगों के मन में सवाल है कि आखिर मिस वर्ल्ड के लिए क्या सवाल पूछा गया था? आइए आपको बताते हैं…
71वीं ‘विश्व सुंदरी’ से पूछा गया ये सवाल?
मिस वर्ल्ड 2024 कॉम्पिटिशन के आखिरी राउंड में साल 2013 की मिस वर्ल्ड रहीं मेघन ने टॉप 4 हसीनाओं को बताया कि नेक्स्ट मिस वर्ल्ड के तौर पर आपको शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स को पिच करना है और इसके लिए आपको महज 60 सेकेंड का समय दिया जाता है। आखिरी राउंड के इस सवाल का खूबसूरत जवाब देते हुए क्रिस्टीना पिजकोवा ने कहा कि मान लीजिए अगर आप एक चाइल्ड हैं, तो जाहिर सी बात है कि आपको कुछ सपने भी होंगे, लेकिन जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, तो जो सपने आपके बेहद करीब होते हैं, वो आपसे दूर होते चले जाते हैं। इसी तरह जब आप पैरेंट बन जाते हैं, तो यही चीज आपके बच्चे के साथ भी होती है।
क्रिस्टीना पिजकोवा के जवाब ने जिताया मिस वर्ल्ड 2024 का ताज
इस दौरान बच्चे अपना सपना पूरा करने के लिए अच्छी शिक्षा लेने से चूक जाते हैं। आज यानी 2024 में भी करीब 250 मिलियन मासूस ऐसे हैं, जो स्कूल तक नहीं जा सकते और मेरा ये गोल है कि मैं गरीब बच्चों को एक बेहतर शिक्षा दे सकूं। इसके आगे उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ में यहां आई हूं। हालांकि मैं बहुत पहले से इसके लिए काम भी कर रही हीं और ये मेरे दिन के बेहद करीब है। मैं मिस वर्ल्ड जीतूं या नहीं, लेकिन मैं ये काम हमेशा करती रहूंगी, थैंक्यू सो मच…और क्रिस्टीना पिजकोवा के इसी जवाब ने उन्हें ‘विश्व सुंदरी’ का ताज पहना दिया।
क्रिस्टीना ने क्या कहा?
‘विश्व सुंदरी’ बनने के बाद क्रिस्टीना ने कहा कि ये ताज उन्होंने खुद के लिए नहीं जीता है। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ खुद को, अपने देश को और परिवार को रिप्रजेंट नहीं किया है बल्कि उन बच्चों के लिए जीता है, जिनके साथ मैं काम कर रही हूं। क्रिस्टीना ने इस दौरान कई बातें साझा की।
यह भी पढ़ें- Yasmina Zaytoun कौन? जिन्होंने Miss World 2024 बनीं Krystyna Pyszkova को दी टक्कर
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines