Maharani Season 3 Review: एक बार फिर से ओटीटी पर वापस आई ‘महारानी’, जी हां इस सीरीज का तीसरा सीजन आ गया है। हुमा कुरैशी यानी महारानी के किरदार से हर कोई वाकिफ है और उनके बारे में हर एक चीज सब बहुत ही अच्छे से जानते हैं। अब इस किरदार नहीं बल्कि कहानी पर ध्यान देने की जरुरत है और ध्यान दिया भी गया है क्योंकि सीरीज की कहानी वहीं से शुरू हुई, जहां ये छूटी थी।
‘महारानी सीजन 3’ की कहानी
इस सीरीज की कहानी की बात करें तो रानी भारती बीते तीन साल से अपने पति यानी बिहार के एक्स सीएम- भीमा भारती की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। अब बिहार ही सत्ता किसी और के नहीं बल्कि रानी के प्रतिद्वंदी नवीन कुमार के हाथ में है। सत्ता का सुख ले रहे नवीन कुमार के साथ अब सियासत के सारे खिलाड़ी हैं, लेकिन रानी भारती जेल से बाहर ही नहीं आना चाहती और उनके पॉलिटिकल एडवाइजर मिश्रा जी, इसके लिए बार-बार उन्हें मनाते नजर आ रहे हैं।
राजनीति की पक्की खिलाड़ी
रानी भारती जेल में 12वीं के एग्जाम के लिए तैयारी कर रही है और इसके साथ ही वो सीक्रेट तरीके से आर्मी की भी तैयारी कर रही है। रानी का ये सब करना ‘वुमेन इंपॉरमेंट’ को दर्शाता है। शुरू में तो सब ठीक लगता है और ये बहुत मजेदार लगता है, लेकिन धीरे-धीरे इस सीजन की कमी नजर आने लगती है। इस सीजन में रानी पक्की रानी बन चुकी हैं, मतलब अब वो राजनीति की पक्की खिलाड़ी हैं। कई बार को खून-खराबे का रास्ता चुनती है।
सीरीज के 8 एपिसोड
महारानी की तीसरे सीजन की कहानी रानी और नवीन कुमार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। हालांकि इस बार के सीजन में रानी का जलवा दिखता है और वो राजनीति के बड़े-बड़े सूरमाओं को धूल चटाती नजर आती हैं। रानी की बदला लेने वाली भूख इस सीरीज को आगे बढ़ाने वाली गुंजाइश को खत्म तो कर देती है, लेकिन सुभाष कपूर ने इसमें प्रधानमंत्री बनने वाली लाइन जोड़कर इसके आगे बढ़ने का हिंट जरुर दिया है। इस सीरीज के 8 एपिसोड है, जिनमें महारानी का जलवा बरकरार है।
‘महारानी सीजन 3 को 3 स्टार’
हुमा कुरैशी ने सीरीज में बहुत शानदार काम किया है। अमित सियाल ने भी खूब धमाका किया है और साबित किया है कि वो कमाल के एक्टर हैं। सोहम शाह भी पीछे नहीं रहे और चाणक्य बने मिश्रा जी के किरदार में प्रमोद पाठक ने भी दर्शकों का दिल जीता है। राज्यपाल बने अतुल तिवारी शानदार हैं और इसके अलावा सीरीज में हर किसी ने मेहनत की है। इसी के साथ ‘महारानी सीजन 3 को 3 स्टार’।
यह भी पढ़ें- Shaitaan ने आते ही सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, यूजर्स बोले- डर का एक नया चेहरा…
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
13 hrs agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
37 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
68 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
189 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
211 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
309 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
315 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
335 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
337 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
361 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines