Kangana Ranaut Wedding Rumor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut Birthday) एक तरफ आज 23 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उनकी शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं। एक्ट्रेस की शादी को लेकर एक Reddit पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कंगना जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी। हालांकि उनका दूल्हा कौन होगा? इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। क्या वाकई इस पोस्ट में सच्चाई है? आइए जानते हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर आईं चर्चा में
जाहिर है कि कंगना रनौत इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से हैं, जो पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत ही नहीं बल्कि बेबाक पर्सनैलिटी के लिए भी पहचानी जाती हैं। उन्होंने पूरी गरिमा और सम्मान के साथ अपने स्टारडम को बरकरार रखा है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा एक्ट्रेस कई बार पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: फिल्म चाहिए तो पहले… Kangana Ranaut को इस शर्त पर मिली थी Gangster
Radiator ने पोस्ट में किया दावा
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक Redditor ने, जो कंगना रनौत के अंदरूनी सोर्स होने का दावा करता है, उसने एक पोर्टल के जरिए एक्ट्रेस की शादी को लेकर जानकारी साझा की है। पोस्ट में कहा गया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। अंदरूनी सोर्स ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस ने वेडिंग आउटफिट के लिए साड़ी को चुना है। आउटफिट को टॉप फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किया जा रहा है।
हैरानी की बात ये है कि पहले तो Redditor ने अपनी पोस्ट में कंगना रनौत की शादी का दावा किया लेकिन बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की शादी की चर्चा शुरू हो गई है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये कहा नहीं जा सकता। दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दीं।
Kangana Ranaut to (apparently) get married in the next few months.
by inBollyBlindsNGossip
यूजर्स ने पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘खुशी हुई जानकर कि कंगना रनौत अपनी लाइफ में सेटल हो रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुबारक हो मैम! भगवान आपको अच्छा पति दे जो आपको हमेशा खुश रखे।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कई कारणों से क्वीन।’ इस तरह से लोग पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि कंगना रनौत पहले भी कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नेटिजन्स का ध्यान खींच चुकी हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines