Elvish Yadav Snake Venom Case: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव स्नेक वेनम मामले में ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल में बंद हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। यही वजह है कि एक्स पर #JusticeForElvish लगातार ट्रेंड हो रहा है। बता दें कि यूट्यूबर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेल के लिए याचिका दायर की थी लेकिन उनकी याचिका को कोर्ट ने रद्द कर दिया है, जिससे एल्विश को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
सपोर्ट में उतरे फैंस
उधर, सोशल मीडिया पर यूट्यूबर एल्विश यादव के सपोर्ट में लोग उतर आए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार #JusticeForElvish ट्रेंड कर रहा है। फैंस का कहना है कि एल्विश बेकसूर हैं। उन्हें जेल से रिहा किया जाए। जाहिर है कि बेल याचिका रद्द होने से यूट्यूबर के साथ-साथ उनके फैंस का दिल भी टूट गया है।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav की मुश्किलें बढ़ीं, PFA अधिकारी पहुंचे हाईकोर्ट, दलील- मेरी जान को खतरा है, एक्शन लें
इन सेलेब्स ने दिया समर्थन
आपको बता दें कि एल्विश यादव के जेल जाने के बाद से उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बीच बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और पुनीत सुपरस्टार भी एल्विश यादव के सपोर्ट में आ गए हैं। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं इस मुश्किल घड़ी में एल्विश यादव के साथ हूं। मुझे न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, मैं उनके परिवार का दिल से साथ देता हूं। उन्हें रोता देख मेरे भी आंसू निकल आए।’
पुनीत सुपरस्टार ने शेयर किया वीडियो
उधर, पुनीत सुपरस्टार भी एल्विश यादव के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए यूट्यूबर की रिहाई की गुहार लगाई है। इसके अलावा इंस्टाग्राम लाइव में भी उन्होंने हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि एल्विश को रिहा कर दिया जाए। इस वीडियो को पुनीत ने नोएडा पुलिस को टैग भी किया। इसके अलावा एक्टर अली गोनी भी यूट्यूबर को समर्थन देते दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines