Heeramandi: संजय लीला भंसाली की न्यूली रिलीज्ड वेब सीरीज ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ (Heeramandi: The Daimond Bazar) को रिलीजिंग से पहले ही दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर स्टार कास्ट की खूब तारीफें हो रही हैं। इस कहानी में बॉलीवुड की छह खूबसूरत हसीनाएं तवायफ के रोल में नजर आ रही हैं। मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल ने फिल्म मुख्य किरदार अदा किए हैं। आठ एपिसोड की यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। वहीं अब हीरामंडी की तवायफों ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर चुप्पी तोड़ी है।
25 साल बाद लौटीं मनीषा कोइराला
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोयराला 25 साल बाद संजय लीला भंसाली की कहानी में नजर आई हैं। इससे पहले उन्हें 1996 में आई भंसाली की पहली फिल्म ‘खामोशीः द म्यूजिकल’ में देखा गया था। मनीषा ने हीरामंडी में ‘मल्लिकाजान’ का किरदार निभाया है। सीरीज पर बात करते हुए मनीषा ने कहा कि, हम सभी ने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है। क्योंकि हम मास्टर के साथ काम कर रहे थे। संजय लीला भंसाली के साथ 25 साल बाद ‘हीरामंडी’ में काम करने से बेहतर अनुभव कुछ हो ही नहीं सकता है। यह सफर काफी शानदार रहा है। मैंने उन्हें बतौर आर्टिस्ट, मेस्ट्रो और जीनियस के रूप में उभरते हुए देखा है। अब वो देश के बेस्ट और बड़े फिल्ममेकर बन चुके हैं।
भंसाली ने पहनाया 30 किलो का लहंगा
‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी सीरीज से जुड़ा हैरतअंगेज खुलासा किया है। रिचा पहले भी 2013 में आई फिल्म ‘राम लीला’ में भंसाली के साथ काम कर चुकी हैं। वहीं हीरामंडी में रिचा लज्जो का रोल निभा रही हैं। ऐसे में संजय लीला भंसाली के साथ अपने काम का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए रिचा ने कहा कि, ड्रेस तो कोई भी डिजाइन कर सकता है। मगर लेकिन 30 किलो का लहंगा पहनाकर शूट सिर्फ भंसाली ही करवा सकते हैं। हर एक्टर आगे बढ़ने का भूखा होता है और भंसाली आपको उसी तरफ ढकेलते हैं। एक दिन मेरी मुलाकात रानी मुखर्जी से हुई थी। तो उन्होंने मुझसे कहा कि, जब तक आप संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं करेंगे आपको खुद अपनी क्षमता का पता नहीं चलेगा।
भंसाली की हिरोइन बनी हैदरी
अदिति राव हैदरी भी संजय लीला भंसाली के साथ 2018 में आई दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ में काम कर चुकी हैं। हीरामंडी में दोबारा संजय लीला भंसाली की हिरोइन बनने पर हैदरी का कहना है कि, भंसाली हर एक किरदार को जीते और महसूस करते हैं। उनके अंदर कमाल का पैशन है। उनकी दी गई चुनौतियां आपको निखारने का काम करती हैं। मैं चाहती हूं कि मुझे उनके साथ बार-बार काम करने का मौका मिले।
सच हुआ संजिदा का सपना
संजय लीला भंसाली के साथ काम करना संजीदा सना शेख का सपना था। जो कि अब सच हो चुका है। संजीदा ने ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर भंसाली को असिस्ट किया था। ऐसे में उनकी लीड स्टार कास्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।
मनीषा से प्रभावित हुई सोनाक्षी
बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को पहली बार मनीषा कोइराला के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। इस बारे में बात करेत हुए सोनाक्षी ने कहा कि, सभी चीजों से हटकर जब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मैंने महसूस किया कि वो बहुत अच्छी इंसान हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए स्पेशल था।
बता दें कि, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को आठ एपिसोड में रिलीज किया जाएगा। यह सीरीज फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। मेकर्स ने सीरीज के दो टीजर रिलीज किए हैं। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी ने ‘बेबोजान’, संजीदा सना शेख ‘वहीदा’, सोनाक्षी सिन्हा ने ‘फरीदान’ और शर्मिन सहगल ने ‘आलमजेब’ का रोल निभाया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines