Govinda: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा अपनी दूसरी सियासी पारी को लेकर चर्चा में है। आज यानी 28 मार्च को एक्टर शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। जैसे ही खबर सामने आई तो सभी ‘चीची’ को बधाई देने लगे। एक्टिंग से लेकर राजनीति तक में गोविंदा अपना जलवा दिखा चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम क्या है और फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर कैसा रहा? आइए आपको बताते हैं…
क्या है गोविंदा का असली नाम?
बता दें कि 90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा का असली नाम गोविंद अरुण आहूजा है। जी हां, उनका असली नाम यही है। हालांकि इंडस्ट्री में उन्हें चीची और हीरो नंबर वन जैसे नामों से भी जाना जाता है। वहीं, अब राजनीति के मैदान में भी एक्टर हीरो नंबर वन बनने के लिए तैयार है। बता दें कि इसके पहले भी गोविंदा राजनीति में कदम रख चुके हैं। ये दूसरी बार है जब एक्टर चुनावी मैदान में आए हैं।
फिल्म ‘लव 86’ से की थी शुरुआत
गोविंदा अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनका अपना एक अलग ही जलवा रहा है। बता दें कि गोविंदा ने अपने नाम का सिक्का तब चलाया था जब इंडस्ट्री में तीनों खान मौजूद थे, लेकिन गोविंदा अकेले तीनों को टक्कर देते थे। साल 1986 में गोविंदा ने फिल्म ‘लव 86’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। धीरे-धीरे इंडस्ट्री में गोविंदा छा गए और दर्शकों के दिल में भी उतर गए।
चुनावी मैदान में गोविंदा की रिएंट्री
हर कोई उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करने लगा और लोगों को उनकी फिल्में खूब पसंद भी आती थी। गोविंदा ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और आज भी लोगों में उनके लिए पहले जैसा क्रेज देखा जाता है। हालांकि अब गोविंदा इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया कि साल 2023 में उन्हें एक 100 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला था, लेकिन उन्होंने वो रिजेक्ट कर दिया था। इसके लिए उन्होंने खुद से सवाल भी किया, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने पहले जो फिल्में की है और जो दमदार रोल्स निभाए हैं उन्हें वैसे ही कुछ अलग चाहिए। वहीं, अब एक्टर राजनीति में रीएंट्री कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill को Instagram पोस्ट पर मिलीं बधाइयां, एक्ट्रेस ने कहा- दिल क्या इरादा तेरा…
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
2 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
39 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
71 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
191 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
213 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
312 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
317 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
337 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
339 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
363 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines