हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fazilpuria कौन? जिसका Snake Venom Case में Elvish Yadav के बाद जुड़ा नाम

Elvish Yadav, Snake Venom Case, Fazilpuria: सिंगर फाजिलपुरिया नोएडा पुलिस की रडार पर आ गए हैं। एल्विश के बाद अब स्नेक वेनम केस में पुलिस फाजिलपुरिया के कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है। आखिर कौन हैं सिंगर फाजिलपुरिया और उनका इस मामले से क्या लेना-देना है। आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
Elvish Yadav, Snake Venom Case, Fazilpuria, image credit- Google

Elvish Yadav, Snake Venom Case, Fazilpuria: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव स्नेक वेनम केस में 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में है। सोशल मीडिया पर एल्विश को जहां कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके खिलाफ बोल रहे है। ऐसा लग रहा है कि जैसे सोशल मीडिया दो भागों में बट गया है।

नोएडा पुलिस की रडार पर फाजिलपुरिया 

इस बीच अब सिंगर फाजिलपुरिया भी नोएडा पुलिस की रडार पर आ गए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा एल्विश के बाद अब स्नेक वेनम केस में पुलिस फाजिलपुरिया के कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है। इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कौन हैं सिंगर फाजिलपुरिया और उनका इस मामले से क्या लेना-देना है। आइए आपको बताते हैं…

कौन हैं फाजिलपुरिया?

एक गाना ‘कर गई चुल’ और फाजिलपुरिया को मिली पहचान। गुरुग्राम के एक छोटे-से गांव के रहने वाले फाजिलपुरिया, जिनका असली नाम राहुल यादव है एक सिंगर है। उन्होंने अपने गांव के नाम को दुनिया में पहुंचाने के लिए अपना ही नाम बदलकर राहुल यादव से फाजिलपुरिया रख लिया। बता दें कि राजस्थान बॉर्ड से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर है फाजिलपुरिया का गांव। हालांकि अगर फाजिलपुरिया के परिवार की बात करें को वो एक बिजनेस वाले परिवार से आते है। बचपन से कुछ अलग करने की चाह रखने वाले फाजिलपुरिया ने अपनी लाइफ में कुछ अलग करना का सोचा और साल 2014 में अपना पहला गाना गाया।

विज्ञापन

फाजिलपुरिया को नोटिस भेज सकती है नोएडा पुलिस

अब नोएडा पुलिस सिंगर को नोटिस भेजने के मूड में नजर आ रही है। अगर पुलिस ऐसा करती है तो इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि गानों के सिलसिले में ही फाजिलपुरिया, एल्विश से मिले थे। अब ये गानों की मुलाकात स्नेक वेनम केस तक जा पहुंची है। देखने वाली बात होगी कि इस केस से सिंगर का क्या कनेक्शन है?

पहले भी आ चुका है फाजिलपुरिया का नाम

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब स्नेक वेनम केस से फाजिलपुरिया का नाम जुड़ा हो। जी हां, इसके पहले भी जब इस केस में एल्विश का नाम आया था तो एल्विश ने दावा किया था कि सांप सिर्फ गानों की शूटिंग के लिए मंगवाए गए हैं और इन्हें फाजिलपुरिया ने मंगवाया है। इतना ही नहीं बल्कि एल्विश ने ये भी कहा था कि सांपों को मंगवाने के लिए फाजिलपुरिया ही सपेरों से बात करते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ब्रह्मांड खतरे में नहीं… घाघरे में है…. Urfi Javed के नए लुक को देख यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola