Elvish Yadav Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें फिलहाल खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच खबर है कि स्नेक वेनम मामले में जिला अदालत में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग करने वाले PFA अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। याचिकाकर्ता ने इस संबंध में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में चार हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। फिलहाल मामले की सुनवाई अगले महीने 18 अप्रैल को होगी।
याचिकाकर्ता ने क्या कहा?
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए याचिकाकर्ता सौरव गुप्ता ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने एक गाने में दूसरे देश के सांप का इस्तेमाल करने के लिए एल्विश यादव पर कार्रवाई करने की बात कहते हुए गुरुग्राम अदालत में याचिका दायर की थी।
पीपल फार एनिमल के पदाधिकारी सौरभ गुप्ता के अधिवक्ता अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इस मामले में फिलहाल जीपी हरियाणा, गृह मंत्रालय, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम और थाना प्रभारी बादशाहपुर को पार्टी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एल्विश यादव मामले में याचिकाकर्ता को सोशल मीडिया पर केस वापस लेने के लिए कहा जा रहा है। वहीं केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
जवाब दाखिल करने का निर्देश
उधर, याचिकाकर्ता की दलील पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश जारी किया है। आपको बता दें कि इस मामले में सुनवाई जसजीत सिंह बेदी की बेंच में चल रही है। इससे पहले पांच मार्च को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट में एक पत्र दाखिल करते हुए जान का खतरा बताया था। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को जांच के निर्देश जारी किए थे। इस मामले की सुनवाई गुरुग्राम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज राणा की अदालत में चल रही है, जिसकी सुनवाई 28 मार्च को होगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines