Elvish Yadav-Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। जब से एल्विश का नाम स्नेक वेनम केस में आया है, तबसे ‘राव साहब’ को लेकर तरह-तरह की बाते सामने आ रही हैं। हालांकि इस मामले में एल्विश को 14 दिन की रिमांड पर भी भेजा गया था और 7 दिन उन्हें जमानत मिल गई थी। इन सबके बीच अब एल्विश यादव ने मनीषा रानी को अनफॉलो क्यों किया? इस पर राव साहब ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं कि एल्विश का इस पर क्या कहना है?
मैंने किसी को अनफॉलो नहीं किया- एल्विश
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एल्विश ने इस पर बात की। जी हां, मनीषा रानी को अनफॉलो करने पर एल्विश ने कहा कि नहीं पता नहीं, मेरी बात नहीं हुई है मनीषा से, उसी ने पहले अनफॉलो किया था और मुझे तो किसी और ने बताया कि उसने अनफॉलो कर दिया है। ये फॉलो, अनफॉलो क्या है अपने को तो समझ ही नहीं आता।
मेरे हिसाब से कोई इश्यू भी नहीं था- राव साहब
अगर कोई इश्यू था हालांकि मेरे हिसाब से कोई इश्यू भी नहीं था, अनफॉलो कर दिया, बच्चों वाली हरकतें लगती हैं मुझे ये, कभी ब्लॉक कर दिया कभी अनब्लॉक कर दिया। तो ये है भाई मैंने तो किया नहीं… वहीं, अब एल्विश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्नेक वेनम केस को लेकर चर्चा में एल्विश
बता दें कि जब से एल्विश बाहर आए हैं तब से फैंस में उनके लिए क्रेज देखा जा रहा है। हर कोई उनेक बारे में बात करता नजर आ रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब स्नेक वेनम केस को लेकर एल्विश चर्चा में आए हैं। जी हां, बीते साल 2023 नवंबर में पहली बार एल्विश का नाम स्नेक वेनम केस में आया था। तब इस केस में एल्विश को अरेस्ट नहीं किया गया था। हालांकि अब इस मामले में एल्विश को जेल जाना पड़ा और वो जमानत पर बाहर हैं।
यह भी पढ़ें- Exclusive: राजनीति में वापस क्यों उतरे Govinda? एक्टर ने News24 से खास बातचीत में किया खुलासा
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines