Dolly Sohi Passed Away: टीवी की मशहूर अदाकारा का निधन हो गया है। सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस डॉली सोही (Dolly Sohi) अब हमारे बीच नहीं रहीं। 8 मार्च की सुबह ये दुखद खबर आई कि उन्होंने कैंसर के सामने घुटने टेक दिए हैं और वो अब इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। इस बुरी खबर ने हर किसी को दुखी कर दिया। डॉली सोही के सभी चाहने वाले सदमे में हैं और इस न्यूज पर यकीन करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी के लिए एक्ट्रेस की मौत तो शॉकिंग है ही लेकिन ये जानकर और भी बड़ा झटका लगा है कि उनकी बहन भी अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
एक घर से उठेगी दो अर्थी
बीते दिन एक्ट्रेस अमनदीप सोही का जॉन्डिस की वजह से लिवर में आई समस्या के कारण निधन हो गया। इसके कुछ ही घंटों बाद उनकी बहन डॉली सोही ने भी जिंदगी का साथ छोड़ दिया। हो सकता है बहन की मौत की खबर से डॉली टूट गई हों और उन्होंने जिंदगी जीने की उम्मीद ही छोड़ दी हो। वैसे भी इन दोनों बहनों में बेहद प्यार था और एक के जाने से दूसरी को भी गहरा सदमा पहुंचा हो। अब इन दोनों एक्ट्रेसेस के निधन से फैंस पर तो दुखों का पहाड़ टूटा ही है लेकिन उनका परिवार इस वक्त क्या महसूस कर रहा है इसका तो अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। एक घर से आज दो अर्थी उठेंगी। अब इन दोनों के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है।
हिबा नवाब ने जताया दुख
कब होगा अंतिम संस्कार?
डॉली सोही और अमनदीप सोही (Amandeep Sohi) का अंतिम संस्कार आज दोपहर को होने वाला है। आज ही इन दोनों बहनों को आखिरी अलविदा कहा जाएगा। ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इस वक्त दुख जताती हुई नजर आ रही है। कई सेलेब्स ने इस दुखद खबर पर रिएक्ट किया है और डॉली को याद कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। एक्ट्रेस हिबा नवाब ने डॉली की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘रेस्ट इन पीस डॉली जी।’ उनकी को-स्टार वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने भी एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, ‘डॉली सोही और अमनदीप सोही के परिवार को दिल से संवेदनाएं जिनका एक-दूसरे के कुछ ही घंटों में निधन हो गया। तुम्हारी हमेशा याद आएगी।’
टूट गईं वैष्णवी मैकडोनाल्ड
यह भी पढ़ें: टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस ने छुए पति के पांव, पर वीडियो देख क्यों भड़क उठे लोग?
एक्ट्रेस चांदनी शर्मा का पोस्ट
सेलेब्स ने जताया दुख
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पूनम पांडे को भी फटकार लगाई है। एक्ट्रेस चांदनी शर्मा ने डॉली के साथ हॉस्पिटल में बनाई हुई एक रील शेयर की है। इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘रेस्ट इन पीस अमन और डॉली जी। आई लव यू।’ अब इसी तरह से सभी सेलेब्स दोनों एक्ट्रेसेस के निधन पर शोक जाता रहे हैं। आज का दिन वाकई बुरी खबर लेकर आया है। सभी सेलेब्स इस वक्त ये खबर सुनकर सन्न रह गए हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines