Crew Day 2 Box Office Collection (early estimates): हालिया रिलीज फिल्म ‘क्रू’ का बॉक्स ऑफिस पर आज दूसरा दिन है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहतर ओपनिंग की। अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि करीना, तब्बू और कृति सेनन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई की है?
फिल्म की दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com के शुरुआती और अनुमानित आंकड़ो की मानें तो फिल्म ‘क्रू’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 9.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी से साथ करीना, तब्बू और कृति सेनन की इस फिल्म की टोटल कमाई 19.14 करोड़ रुपये हो जाएगी। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो अपने ओपनिंग डे पर ‘क्रू’ ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब मेकर्स को संडे से उम्मीदें हैं। जी हां, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार को शानदान कमाई करेगी। हालांकि फिल्म की संडे की कमाई आने के बाद ही पता लगेगा कि इसका कलेक्शन कैसा रहा?
करीना, तब्बू और कृति सेनन
इसी के साथ अगर फिल्म ‘क्रू’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में मसाले के साथ आपको कॉमेडी का भी तड़का मिलेगा। फिल्म में करीना, तब्बू और कृति सेनन तीनों ही एयरहोस्टेस के रोल में नजर आ रही हैं। तीनों की जोड़ी बेहद कमाल लग रही है और फिल्म की कहानी भी इन तीनों के ही इर्द-गिर्द नजर आती है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर को देखकर आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म ‘क्रू’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें करीना, तब्बू और कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रही हैं। इनके अलावा इस फिल्म में दिलीजीत दोसाझं और कपिल शर्मा का रोल भी बेहद खास है। फिल्म में हर कोई बेहद शानदार तरह से अपने रोल को निभा रहा है। बता दें कि फिल्म ‘क्रू’ के सामने टिकट खिड़की पर कई फिल्में हैं, जैसे- ‘योद्धा’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ और ‘शैतान’। इन सभी फिल्मों के रहते क्या ‘क्रू’ की टीम बॉक्स ऑफिस पर अपनी फ्लाइट की उड़ान भरने में कामयाब रहेगी। अब ये तो वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- कभी सेक्सुअल हैरेसमेंट, तो कभी लुक्स को लेकर किया परेशान, अब मशहूर सिंगर ने सदमे में आकर छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री
संबंधित खबरें
Tiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
3 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
13 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
14 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
14 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
14 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
14 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
55 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
86 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
206 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines