Article 370 Day 19-Shaitaan Day 5 Box Office Collection (early estimates): इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ और अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ मौजूद है। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को रिलीज हुए 19 दिन बीत गए हैं और फिल्म ‘शैतान’ को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। जहां फिल्म ‘शैतान’ की कमाई धीरे-धीरे कम हो रही है, तो वहीं फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की पकड़ अभी भी टिकट खिड़की से उलझी हुई है। आइए आपको बताते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में…
‘आर्टिकल 370′ और ‘शैतान’ की कमाई
Sacnilk.com के अनुसार (शुरुआती अनुमान), यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 0.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 67.35 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि फिल्म अपनी रिलीज के 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हैं। वहीं, अगर फिल्म ‘शैतान’ की बात करें तो इसकी पकड़ टिकट खिड़की से छूटती जा रही है। फिल्म ‘शैतान’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन लगभग 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 67.75 इतने करोड़ रुपये हो गई है।
कम हो रही कमाई फिर भी ‘आर्टिकल 370’ से आगे निकली ‘शैतान’
भले ही टिकट खिड़की से ‘शैतान’ का जादू कम हो रहा है, लेकिन फिर भी ये फिल्म कमाई के मामले में ‘आर्टिकल 370’ से आगे निकल गई है। अजय की इस फिल्म ने महज 5 दिनों में ही फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को पछाड़ दिया है और इससे आगे निकल गई है। हालांकि अब फिर से ‘शैतान’ के लिए मुसीबतें बढ़ने वाली हैं क्योंकि 15 मार्च को सिनेमाघरों में ‘योद्धा’ की भी एंट्री हो रही है।
‘योद्धा’ की एंट्री से हो सकता है बड़ा असर
जी हां, 15 मार्च को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ भी रिलीज हो जाएगी। ऐसे में ‘आर्टिकल 370’ की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। साथ ही ‘शैतान’ के लिए भी ‘योद्धा’ बड़ी चुनौती बन सकता है। हालांकि अब ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Anushka Kaushik कौन? जो पहले इंटीमेट सीन को लेकर फेमस, अब ‘पटना शुक्ला’ से चर्चा में
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
2 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
6 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
16 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
17 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
17 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines