Georgia Andriani: कई सितारे ऐसे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी भी इंटरनेट पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार जियोर्जिया एंड्रियानी को ऐसा करना भारी पड़ गया। जी हां, इस बार जियोर्जिया ने जो पोस्ट किया है, उसे लेकर वो खूब ट्रोल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अरबाज की एक्स गर्लफ्रेंड ने ऐसा क्या कर दिया?
जियोर्जिया एंड्रियानी ने शेयर की फोटोज
बीते दिन सोशल मीडिया पर जियोर्जिया एंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज एक पोस्ट में शेयर किए। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए जियोर्जिया ने कैप्शन में लिखा कि प्यार करें चाहे कोई भी लोकेशन हो… वहीं, इन फोटोज पर अब यूजर्स जियोर्जिया एंड्रियानी को खूब ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इन फोटोज में देखा जा सकता है कि जियोर्जिया एंड्रियानी नीचे बिखरे हुए नोटों पर पोज देती नजर आ रही हैं। फोटोज में जमीन पर 500 के खूब सारे नोट बिखरे नजर आ रहे हैं। वहीं, अब ये सब देखकर यूजर्स भड़क गए और उन्होंने जियोर्जिया एंड्रियानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यूजर्स कर रहे ट्रोल
एक यूजर ने जियोर्जिया के इस पोस्ट पर लिखा कि आपको शर्म आने चाहिए, इस तरह की हरकत करते हुए। दूसरे ने कहा कि आपको किसी ने पैसों की इज्जत करना नहीं सिखाया। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह आप गांधीजी का अपमान कर रही हैं, आपको शर्म आनी चाहिए। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर जियोर्जिया के पोस्ट पर कर रहे हैं।
Georgia Andriani
फोटोज में क्या-क्या?
वहीं, अगर जियोर्जिया एंड्रियानी के पोस्ट की फोटोज की बात करें तो उसमें कई और भी फोटोज हैं। पहली फोटो में जियोर्जिया नोटों के ऊपर एक बेंच पर बैठकर पोज दे रही हैं। दूसरे फोटो में वो एक किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। तीसरे फोटो में एक मिरर में कोई नजर आ रहा है। चौथे फोटो में जियोर्जिया कुछ लोगों के साथ दिख रही हैं। पांचवे फोटो में नोटों वाली जमीन पर कुछ मशीनें और औरतें बैठी नजर आ रही हैं। फिर कुछ खाने की फोटो हैं। इसके बाद फिर जियोर्जिया नोटों वाली जमीन पर पोज दे रही हैं। इसके बाद एक पेटी में 500 के ढेर सारे नोट नजर आ रहे हैं और दो फोटो में जियोर्जिया एंड्रियानी की फोटोज हैं।
Georgia Andriani
यह भी पढ़ें- ‘एक आदमी पर वर्दी…’, Sidharth Malhotra ने Patriotic फिल्मों में काम करने की बताई वजह
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines