World Top 10 University by Subject: टाइम्स हायर एजुकेशन ने सब्जेक्ट के आधार पर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 की लिस्ट जारी की है। इस सूची में कला, मानविकी और मनोविज्ञान में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूएस) ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूएस) व्यवसाय और अर्थशास्त्र में शीर्ष पर है। जबकि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूके) क्लिनिक, स्वास्थ्य और कंप्यूटर विज्ञान में शीर्ष पर है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (यूएस) कानून, इंजीनियरिंग और जीवन विज्ञान में शीर्ष पर रही। यहां पर हम आपको दुनिया की दस यूनिवर्सिटी के बारे में बताएंगे की कौनसी- यूनिवर्सिटी किस सब्जेक्ट के लिए बेस्ट है।
टॉप 11 सब्जेक्ट में 10 यूनिवर्सिटी शीर्ष स्थान पर
टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 डेटा के अनुसार, विभिन्न प्रकार के विश्वविद्यालय और देश विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यूके और यूएस की यूनिवर्सिटी आज भी टॉप पर बनी हुई हैं। इस लिस्ट में अमरेका और यूके की 10 यूनिवर्सिटी शामिल है। जो 11 विषयों में टॉप दस में दर्ज हैं।
सब्जेक्ट- यूनिवर्सिटी- देश
1. कला और मानविकी- स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय- संयुक्त राज्य अमेरिका
2. व्यवसाय और अर्थशास्त्र- मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी -संयुक्त राज्य अमेरिका
3. क्लिनिक और स्वास्थ्य- यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड- यूनाइटेड किंगडम
4. कंप्यूटर साइंस- यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड- यूनाइटेड किंगडम
5. शिक्षा -विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया, बर्कले- संयुक्त राज्य अमेरिका
6. इंजीनियरिंग- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी- संयुक्त राज्य अमेरिका
7. लॉ -हार्वर्ड यूनिवर्सिटी -संयुक्त राज्य अमेरिका
8.जीवन विज्ञान- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी -संयुक्त राज्य अमेरिका
9.भौतिक विज्ञान- कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी -संयुक्त राज्य अमेरिका
10. मनोविज्ञान -स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय -संयुक्त राज्य अमेरिका
11. सामाजिक विज्ञान-मैसाचुसेट्स की तकनीकी संस्था स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय-संयुक्त राज्य अमेरिका
एजुकेशन रैकिंग में चीन और कनाडा भी शामिल
आपको बता दें कि एजुकेशन सब्जेक्ट सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, हांगकांग, चीन और कनाडा शामिल हैं। इन देशों की यूनिवर्सिटी टॉप 10 में शामिल हैं। हांगकांग विश्वविद्यालय अमेरिका और ब्रिटेन के बाहर छठे स्थान पर सर्वोच्च रैंकिंग वाला संस्थान है, इसके बाद चीन में सिंघुआ विश्वविद्यालय सातवें और कनाडा का टोरंटो विश्वविद्यालय नौवें स्थान पर है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines